‘हिन्दू गंदे हैं, वे मूर्ति पूजते हैं’ : जिहादके लिए ऐसे सज्ज (तैयार) करते हैं ‘मदरसे’, बांग्लादेशके मुसलमान बच्चेका दृश्यपट सार्वजनिक
०८ जून, २०२२
‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर’पर ‘वॉयस ऑफ बांग्लादेशी हिन्दुओं’ने ५ जूनको एक दृश्यपट साझा किया था । इस दृश्यपटमें बांग्लादेशके ‘मदरसा’में पढनेवाला एक मुसलमान लडका हिन्दुओंके विरुद्ध विष उगलता दृष्टिगत हो रहा है ।
बांग्ला भाषामें ‘रिकॉर्ड’ किया गया यह ‘वीडियो’ एक मिनटका है । इसमें स्वयंको आरिफ बतानेवाला लडका बांग्लादेशके एक ‘मदरसे’में पढता है । जब उससे पूछा गया कि हिन्दू गंदे हैं या अच्छे ? तब उसने उत्तर दिया, “हिन्दू गंदे हैं; क्योंकि वे मूर्तियोंकी पूजा करते हैं ।” तत्पश्चात उससे पूछा गया कि मूर्तिपूजा करनेमें क्या समस्या है ? इसपर वह कहता है, “यह हराम है ।” अर्थात उसके अनुसार, जो भी ‘हराम’ गतिविधियोंमें लिप्त हैं, वे सभी गंदे हैं । ये सब उसे ‘मदरसे’में सिखाया गया है ।
‘वीडियो रिकॉर्ड’ करनेवाले ने आरिफसे आगे पूछा कि उसने ‘मदरसा’में और क्या-क्या सीखा ? उसने कहा, “जिहादके बारेमें ।” जिहादकी परिभाषा पूछे जानेपर मुसलमान लडका कहता है, “गैर-मुसलमानोंके विरुद्ध युद्ध ।”
गत दिनोंमें ‘सोशल मीडिया’पर अनेक ऐसे ‘वीडियो’ सामने आए हैं, जिनमें मुसलमान बच्चे हिन्दुओंके विरुद्ध विष उगलते दृष्टिगत हुए । बच्चोंका निरन्तर ‘ब्रेनवॉश’ करनेसे न केवल भारतमें; अपितु विश्वके अन्य भागोंमें भी हिन्दू समुदायके विरुद्ध अभूतपूर्व घृणा उत्पन्न हो रही है ।
क्या ‘मदरसों’का यह सत्य सामने आनेपर भी केन्द्र शासन मौन रहेगा अथवा कोई कठोर पग उठाए ? देशकी जनता उत्तर चाहती है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply