पाकिस्तानमें हिन्दुओंकी दुर्दशा, बालिकाका धर्म परिवर्तनकर, बलपूर्वक कराया गया मुस्लिमसे विवाह !!


जनवरी २५, २०१९

 

पाकिस्तानके सिन्ध प्रान्तमें एक हिन्दू लडकीका कथित रूपसे धर्म परिवर्तनकर एक मुस्लिम व्यक्तिसे विवाह करानेका प्रकरण सामने आया है । ब्यौरेके अनुसार, १६ वर्षीय लडकीका अपहरणकर मुस्लिम व्यक्तिसे उसकी बलपूर्वक विवाह करा दिया गया । पीडिताका नाम अनुषा मेघवार बताया जा रहा है, जिसे पाकिस्तानके सिन्ध प्रान्तके थारपारकरके सलाम कोट क्षेत्रसे कथित रूपसे अपहरण कर लिया गया था । पाकिस्तानमें हिन्दू अल्पसंख्यकोंके साथ होने वाला यह कोई नूतन प्रकरण नहीं है ।

जिस मुस्लिम व्यक्तिसे मेघवारका विवाह हुआ है, उसे कथित रूपसे स्थानीय मुस्लिम धर्मगुरुका समर्थन मिला है । इससे पू्र्व वहांके इस मौलवीने कथित रूपसे कई हिन्दू अल्पसंख्यक लोगोंको धर्मान्तरित किया है । थारपारकर क्षेत्रमें कमसे कम ८० प्रतिशत लोग हिन्दू धर्मसे हैं । पाकिस्तानमें हिन्दू जनसंख्या कई हिन्दू विरोधियोंका प्रायः लक्ष्य होती है, जो उन्हें अपहरण, दुष्कर्म, बलात धर्मान्तरण और विवाहके लिए विवश करते हैं ।

पाकिस्तानमें पुलिस इस प्रकारके प्रकरण अत्यल्प प्रविष्ट करती है । वहीं, इसे पाकिस्तान शासन भी रोकनेमें असफल रहा है । मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव कहते हैं कि अनुषाके बलपूर्वक विवाहने एक बार पुनः हिन्दू समुदायको एक सन्देश दिया है कि उनके बच्चे पाकिस्तानमें सुरक्षित नहीं हैं और उन्होंने १९४७ में सिंधमें रहनेके लिए एक अनुचित निर्णय लिया था ।

बता दें कि भारतमें गत कई वर्षोंसे बडी संख्यामें पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थी रह रहे हैं, जो अत्याचारके कारण वापस अपने देश जानेके लिए तैयार नहीं है । भारतमें रह रहे पाकिस्तनी हिन्दू शरणार्थियोंका आरोप है कि वहां मुस्लिम कट्टरपन्थी और हिन्दू विरोधी संगठन उन्हें न केवल उद्विग्न करते हैं, वरन दुष्कर्म, धर्मांतरण और विवाहके लिए विवश करते हैं ।

 

“कुछ दिवस पूर्व इमरान खानने कहा था कि मोदी शासनको हम बताएंगें कि अल्पसंख्यकोंकी सुरक्षा कैसे की जाती है, तो क्या वे ऐसे हिन्दुओंकी रक्षा करेंगें और भारतमें रहनेवाले राजनेता, जो नागरिक संशोधन विधेयकका विरोध कर रहे हैं, क्या उन्हें तनिक भी लज्जा नहीं आती है ! हिन्दू होकर भी मुस्लिम तुष्टिकरणमें हिन्दू भाई-बहनोंकी सुरक्षाके विधेयकको समर्थन न देना केवल उनकी राष्ट्रद्रोहिताका परिणाम है । ऐसे राजनेताओंका इस राष्ट्रमें कोई स्थान नहीं होना चाहिए ! हिन्दुओ ! जागो और अपने हिन्दू भाई-बहनोंकी सुरक्षाके लिए मुखर होकर बोलें ।”

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution