मई १३, २०१९
पंजाबके संगरूर नगरमें में एक गुरुद्वारेके भीतर घुसकर पवित्र गुरुग्रन्थ साहिब जलानेकी घटनाके पश्चात क्षेत्रमें तनाव व्याप्त हो गया है । पुलिसने वहां पहुंंचकर स्थितिको सम्भाला है; परन्तु सरदारोंका आक्रोश अल्प होनेका नाम नहीं ले रहा है । गुरुद्वारेका ताला टूटा हुआ पाया गया, जिससे स्थानीय लोगोंने दावा किया कि किसीने हॉलमें प्रवेश करने और आग लगानेके लिए तोड दिया था । हॉलके भीतरका कालीन छतसे जलकर राख हो गया, पंखे और अन्य बिजलीके उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए ।
यहां ये ध्यान रखने योग्य है कि यह क्षेत्र पंजाबकी मन्त्री रजिया सुल्तानाके निर्वाचन क्षेत्रमें आता है । आईजी पटियाला रेंज ए.एस. रायके अतिरिक्त समानांतर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, ध्यान सिंह मंड और कुछ अन्य सिख संगठन वहां पहुंचे हैं । इस घटनापर पंजाबके मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंहने राज्यके पुलिस महानिदेशकको इस घटनाके उत्तरदायी लोगोंका तत्काल अभिज्ञानकर उन्हें बन्दी बनानेके लिए कहा है ।
“गुरुद्वारेमें घुसकर पवित्र गुरुग्रन्थ साहिबको जलानेकी यह घटना अति निन्दनीय है । प्रशासन त्वरित दोषियोंको पकडकर कडेसे कडा दण्ड दे, ऐसी सभी हिन्दुत्वनिष्ठोंकी मांग है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply