‘शौहर’ने दिया तीन बार ‘तलाक’, देवरसे दो बार ‘हलाला’ और अब बहनोईसे ‘हलाला’ हेतु दबाव, प्रताडित महिलाने ‘थाने’में किया परिवाद प्रविष्ट


३ मई, २०२२
      उत्तर प्रदेशके रायबरेली जनपदसे ‘ट्रिपल तलाक’ एवं ‘हलाला’का चकित कर देनेवाला प्रकरण उजागर हुआ है । यहां एक महिलाने स्वयंको तीन बार ‘तीन तलाक’ दिए जानेका परिवाद ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट कराया है । महिलाका आरोप है कि २ बार उसका ‘हलाला’ भी हुआ है एवं दोनों बार ‘निकाह’ उसके देवरने ही किया । ‘पुलिस’ने बताया कि ३० अप्रैल २०२२ को प्रकरणमें प्राथमिकी प्रविष्ट कर जांच आरम्भकी है । पीडिताके अनुसार, उसका ‘निकाह’ २०१५ में मोहम्मद आरिफसे हुआ था, जिसके पश्चात उसके ‘शौहर’ने उसे ‘तलाक’ दे दिया । इसके पश्चात महिलाका ‘निकाह’ व ‘हलाला’ पतिके भाई मोहम्मद जाहिदसे करवाया गया । जाहिदके ‘तलाक’ देनेके पश्चात महिलाका ‘निकाह’ ३ माह १३ दिनके पश्चात पुनः मोहम्मद आरिफसे हुआ । वहीं यही घटना एक बार पुनः दोहराई गई और अब महिलाका ‘शौहर’ उसे अपने बहनोईके साथ ‘हलाला’ करने हेतु दबाव बना रहा है; परन्तु महिला इसके लिए सिद्ध नहीं है और उसने ऐसा करनेसे मना कर दिया है । वहीं महिलाको मारनेकी धमकी भी दी गई है । महिलाका एक ‘वीडियो’ भी साझा हो रहा है, जिसमें वह स्पष्ट कह रही है कि उसके पतिने उसे ३ बार एवं देवरने दो बार तीन तलाक दिया है । उसे कुल ५ बार तीन तलाक मिल चुका है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, पीडिता मिल एरिया ‘थाना’ क्षेत्रकी रहनेवाली है । वहीं ‘डीएसपी’ वंदना सिंहके आदेशपर पीडिताका परिवाद प्रविष्ट हुआ है; परन्तु अभीतक किसीको भी बन्दी नहीं बनाया गया है ।
         यह कैसा पन्थ है ? यह कैसे नियम हैं ? जो महिलाको मात्र उपभोगकी वस्तु समझते हैं । ऐसे पन्थकी ओर आकर्षित होनेवाले मतिभ्रष्ट हिन्दू स्वतः ही विचार करें एवं सनातन धर्मकी श्रेष्ठताका अभिज्ञानकर (पहचानकर( पुनः अपने मूल धर्मकी और लौटे; अन्यथा आनेवाले समयमें ऐसे कष्ट आनेपर उनकी सन्तानें उन्हें ही दोषी कहेंगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution