‘श्रीसरस्वती देवी सभीको ज्ञान देती हैं, वह भेद नहीं  करतीं !’ – कांग्रेस नेता राहुल गांधी


६ फरवरी, २०२२
राहुल गांधीने एक बार पुनः अनर्गल वक्तव्य देते हुए कहा, “छात्राओेंका ‘हिजाब’ उनकी शिक्षाकी आडमें लाकर हम भारतकी लडकियोंका भविष्य बिगाड रहे हैं । श्रीसरस्वती देवी सभीको ज्ञान देती है, वह भेद नहीं करती”, ऐसा ‘ट्वीट’कर कांग्रेस नेता राहुल गांधीने कर्नाटकके शासकीय महाविद्यालयोंमें मुसलमान छात्राओंको ‘हिजाब’ पहनकर शिक्षा देनेका समर्थन किया है । कर्नाटकके उडुपी, कुंदापुरके शासकीय महाविद्यालयोंमें ‘हिजाब’ पहननेपर प्रतिबन्ध लगाया गया है । हिन्दू विद्यार्थियोंने कहा, “हमें भगवा दुपट्टा पहनकर आनेकी अनुमति देनी चाहिए”, ऐसी मांगकी है । कुछ महाविद्यालयोंमें विद्यार्थी भगवा दुपट्टा पहनकर भी आ रहे हैं ।
     जो लोग राहुल गांधीके ‘हिजाब’वाले वक्तव्यका समर्थन करते हैं, वे लोग ही घूंघटको कुरीति भी बताते हैं । यदि घूंघट या सिरपर पल्लू रखना कथित कुरीति है तो ‘हिजाब’ धार्मिक अधिकार कैसे हो गया ? और माता सरस्वतीका ‘हिजाब’से क्या लेना- देना ? राहुल गांधीको मर्यादित वक्तव्य देने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution