कन्हैया कुमारका हिन्दू धर्मविरोधी वक्तव्य, कहा कि मैं कर्मकाण्डका विरोधी !


अक्तूबर २३, २०१८

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयके पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमारने कहा है कि उन्हें हिन्दू धर्मका विरोधी बतानेका प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह किसी धर्मके विरोधी नहीं हैं, बल्कि कर्मकाण्ड और आडम्बरका विरोध करते हैं ।     

चुनाव लडनेके प्रश्नपर कन्हैयाने मंगलवार, २२ अक्तूबरको कहा, “ यदि महागठबंधन मुझे बेगूसरायसे चुनाव लडनेके लिए कहेगी तो अवश्य लडेंगे !” पटनामें आयोजित एक सामूहिक समाचार वार्तामें (प्रेस कॉन्फ्रेंसमें) उन्होंने कहा कि सीपीआईकी ओरसे २५ अक्टूबरको पटनाके गांधी मैदानमें एकता रैली आयोजित होने वाली है । कन्हैयाने कहा कि यह रैली किसी दलका व्यवसाय बनानेके लिए नहीं, बल्कि देशको बचानेके लिए है । यह रैली देशको बचाने और भाजपाको हरानेके लिए है । इसमें सभी विपक्षी दलोंको आमन्त्रित किया गया है । कांग्रेसके नेता गुलाम नबी आजाद इसमें सम्मिलित हो सकते हैं । राजद नेता तेजस्वी यादवको भी इसमें निमन्त्रण दिया गया है ।

तेजस्वी यादवने अभी तक आपके पक्षमें कोई ट्वीट क्यों नहीं किया ? इस प्रश्नपर कन्हैयाने कहा कि सब काम ‘ट्वीट’से नहीं होता ! वह (तेजस्वी) अभी यात्रामें लगे हैं । यदि ‘ट्वीट’से ही जानकारी देनी होती तो कोई प्रेसवार्ता क्यों करता ?

कन्हैयाने कहा, “बेगूसरायकी घटनाकी आडमें मुझे हिन्दू विरोधी बतानेका प्रयास किया जा रहा है । मैं किसी धर्मका विरोधी नहीं हूं, बल्कि कर्मकाण्ड और आडम्बरका विरोधी हूं । मेरे विरुद्घ एक फर्जी वीडियो जारी कर बदनाम किया जा रहा है ।” बता दें कि गत दिवसोंमें धार्मिक भावना भडकानेके आरोपमें कन्हैयाके विरुद्घ प्रकरण प्रविष्ट कराया गया था ।

‘एफआईआर’में वीडियोका सन्दर्भ देकर आरोप लगाया गया है कि कन्हैयाने हिन्दू-देवी देवताओंके लिए अपशब्दोंका प्रयोग किया है ! कन्हैयाने उस आरोपपर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि वीडियो नकली है ।

 

“कर्मकाण्ड धर्मका, धर्म राष्ट्रीयताका, राष्ट्रीयता नेतृत्वका और नेतृत्व शासकोंका आधार है । क्या ये विधर्मी मैकॉले शिक्षण पद्धतिसे निकले नेतृत्वशक्ति हीन युवा, राजनेता होने योग्य हैं ?, स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution