उत्तरप्रदेशके सम्भलमें चामुंडा मन्दिरमें घुसकर अराजक तत्त्वोंने मूर्तियां भंग कीं, हिन्दुओंमें आक्रोश


०७ दिसम्बर, २०२१
               उत्तरप्रदेशके सम्भल जनपदके गुन्नौर कस्बेके चामुंडा मन्दिरमें रविवार, ५ दिसम्बर २०२१ की रात्रिको कुछ अराजक तत्वोंने आकर अन्दर स्थापित मूर्तियोंको खण्डित कर दिया । सोमवार, ६ दिसम्बर २०२१ को प्रातः श्रद्धालुओंने देखा तो आक्रोशित हुए ।
                ‘भाजपा’ नेता कुमोद कुमारने अज्ञात लोगोंके विरुद्ध ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट किया है । ‘पुलिस’ कह रही है कि यह घटना चोरीके प्रयासमें घटित हुई है । ‘पुलिस’ने सुरक्षा बढा दी है, जिससे  साम्प्रदायिक उपद्रव न हो । ‘पुलिस’ने जांच करते हुए शीघ्र आरोपियोंको बन्दी बनानेकी कार्यवाहीका विश्वास दिलाया है ।
          स्थानीय लोगोंका ‘पुलिस’पर विश्वास नहीं है; क्योंकि इससे पूर्व एक मन्दिरको क्षति पहुंचानेपर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी ।
        हिन्दुओंके देशमें हिन्दू आस्थास्थलोंकी क्षति करना अत्यन्त दुःखदायी है । ऐसी घटनाओंको रोकनेके लिए प्रशासनके साथ ही हिन्दुओंका सतर्क और संगठित होने आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution