केरलके मन्त्री अहमद देवरकोविलने उलटा तिरंगा फहराया, परिवादके पश्चात पुनः हुआ कार्यक्रम


२६ जनवरी, २०२२
राज्यके ‘बंदरगाह’ मन्त्री अहमद देवरकोविलने बुधवारको गणतन्त्र दिवस कार्यक्रमके मध्य उल्टा भारतीय तिरंगा फहराया । लज्जाजनक बात यह है कि ‘बंदरगाह’ मन्त्री एवं जनपद पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना, प्रभारी जनपद कलेक्टर एडीएम एके रामेंद्रन और अन्य पुलिस अधिकारियोंने उलटे तिरंगेका ही अभिवादन कर दिया । यह प्रकरण विद्यानगरके कासरगोड नगर निगम ‘स्टेडियम’का है । तिरंगेके खुलते ही कुछ पत्रकारोंने इस चूकका अभिज्ञानकर अधिकारियोंको इस सम्बन्धमें सूचित किया व १० मिनटके भीतर तिरंगा नीचे उतारकर उचित रूपसे लगाया गया और पुनः गणतन्त्र दिवस समारोहमें राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । अब इस सम्बन्धमें जनपद पुलिस प्रमुख सक्सेना कन्नूर रेंजके उपमहानिरीक्षक राहुल आर नायरको अपना प्रतिवेदन सौंपेगें ।
      यह गम्भीर प्रकरण है कि एक मन्त्री होकर इस प्रकार उलटा तिरंगा फहरानेकी चूक कैसे हो सकती है ? इससे भी अधिक गम्भीर चूक वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियोंसे हुई है । राष्ट्रध्वजका अपमान करनेवालोंपर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए । क्या यह हरे रंगको ऊपर व भगवेको नीचे दिखानेका प्रयास था ? आयोजकोंसे लेकर पुलिस अधिकारी व मन्त्री उल्टा राष्ट्र ध्वज समुदाय विशेषके प्रति क्या सन्देश देना चाहते हैं ? प्रकरणकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution