देश विरोधी ‘एजेंडा’ फैलानेवाले २२ ‘यूट्यूब चैनलों’को मोदी शासनने किया प्रतिबन्धित
५ अप्रैल, २०२२
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालयने मंगलवारको (५ अप्रैल २०२२ को) भारतकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश सम्बन्धों और सार्वजनिक व्यवस्थासे सम्बन्धित दुष्प्रचार फैलानेके आरोपमें २२ ‘यूट्यूब चैनलों’ और कुछ ‘सोशल मीडिया हैंडल’को प्रतिबन्धित कर दिया है । मन्त्रालयने ‘आईटी’ नियम, २०२१ के अन्तर्गत पहली बार ‘यूट्यूब’ समाचार ‘चैनलों’को निरुद्ध करनेका निर्णय लिया है । निरुद्ध किए गए ‘यूट्यूब चैनलों’ने दर्शकोंको भ्रमित करनेके लिए ‘टीवी समाचार चैनलों’के ‘लोगो’ और असत्य ‘थंबनेल’का प्रयोग किया था ।
मन्त्रालयके अनुसार, भारतीय ‘यूट्यूब चैनल्स’ अधिकसे अधिक लोगोंको भ्रमित करनेके लिए कुछ ‘टीवी न्यूज चैनलों’के ‘टेम्प्लेट’ और ‘लोगो’ समेत समाचार संचालकोंके चित्रोंका भी प्रयोग कर रहे थे । केन्द्र शासनने जिन ‘चैनलों’के विरुद्ध कार्यवाही की है, उनमें ‘एआरपी न्यूज’, ‘एओपी न्यूज’, ‘एलडीसी न्यूज’, ‘सरकारी बाबू’, ‘एसएस जोन हिन्दी’, ‘ऑनलाइन खबर’, और ‘न्यूज २३ हिन्दी’ सम्मिलित हैं । इसके अतिरिक्त ‘गुलाम नबी मदनी’, ‘दुनिया मेरी आगी’ और ‘हकीकत टीवी’ नामके ‘पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट’ भी सम्मिलित हैं ।
केन्द्र शासनने विलम्बसे ही सही; किन्तु उचित पग उठाया है । केवल प्रतिबन्धित करनेसे बात नहीं बनेगी ! देश विरोधी षड्यन्त्र फैलानेवालेको चिह्नित करके; कारागृहमें भेजना चाहिए । ऐसा सभी हिन्दुओंको लगता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply