इंदौरमें प्रार्थनाकी आडमें जनसमूह एकत्रितकर धर्मान्तरणका षड्यन्त्र, जनसमूह एकत्रित करनेवाले दम्पतिपर प्रकरण प्रविष्ट
०३ जनवरी, २०२१
तेजाजी नगर ‘थाना’ ‘पुलिस’ने एक दम्पतिपर ‘कोरोना कर्फ्यू’ उल्लङ्घनका आरोप प्रविष्ट किया है । ‘थानेदार’ आर डी कानवाके अनुसार, ३१ दिसम्बरकी रात्रि १२ बजे ज्ञात हुआ था कि सनावदिया स्थित बन्द महाविद्यालयके परिसरमें एक विशाल जनसमूह नववर्ष मना रहा है । ‘पुलिस’ वहां गई तो आयोजक मनीष जाट व उसकी पत्नी मनीषा उस स्थलसे पलायन कर गए । वे गांव गुहाना जनपद सोनीपत निवासी हैं । उन्होंने यीशु जन्मदिन मनानेके ‘बहाने’ निकटवर्ती ग्रामीणोंको बुला लिया था । इनपर आरोप है कि ये लोग धर्मान्तरण करवाते हैं ।
हिन्दूवादियोंके ‘पुलिस’ लेकर पहुंचते ही एकत्रित ग्रामीण भी घटनास्थलसे पलायन कर गए । ‘पुलिस’ने उस स्थानपर दृश्यपट बना लिए व मनीष तथा मनीषापर धारा १८८ के अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट कर लिया ।
इससे पूर्व गत वर्ष भी इंदौरके एक ‘चर्च’में सामूहिक धर्मान्तरणका कार्यक्रम आयोजित हुआ था । ‘पुलिस’ने पहुंचकर वहां धर्मान्तरण रुकवाया था । ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर आदिवासी क्षेत्रोंमें ‘मिशनरीज’ व ऐसे छद्म हिन्दू नामधारी ईसाइयोंद्वारा, हिन्दुओंको प्रलोभन देकर तो कभी बलपूर्वक धर्मान्तरण होता रहता है । आवश्यक है कि इनपर कठोर कार्यवाही हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : नई दुनिया
Leave a Reply