५ सहस्र लडकियोंको देह व्यापारमें (सेक्स रैकेटमें) धकेल चुका है बांग्लादेशका मोमिन, १०० ‘गर्लफ्रेंड्स’ भी सम्मिलित, २५ वर्षसे भारतमें, १० विवाह भी किए
२४ नवम्बर, २०२१
मध्य प्रदेश स्थित इंदौरकी ‘पुलिस’ने बहुत बडे देह व्यापारका रहस्योद्घाटन किया है । ‘पुलिस’ने मानव ‘तस्करी’ और देह व्यापारमें सम्मिलित मोमिन नामके एक ‘बांग्लादेशी’को उसके सहयोगी बबलूके साथ बन्दी बनाया गया है । उसने ‘पुलिस’के सामने ५ सहस्रसे अधिक लडकियोंकी क्रय-विक्रय और उन्हें देह व्यापारमें धकेलनेका रहस्योद्घाटन किया है ।
प्रतिवेदनके अनुसार, ‘विजय कुमार’के छद्म नामसे रह रहा मोमिन, लगभग २५ वर्ष पूर्व बांग्लादेशसे भारत आया था । भारतमें घुसनेके बाद वह मुंबईके नाला सोपारा क्षेत्रके ‘तंग’ क्षेत्रमें रहने लगा । बांग्लादेशी ‘दलाल’की पत्नी अपने देशमें समाज कल्याणके नामपर एक ‘एनजीओ’ चलाती है, जिसकी आडमें वह बांग्लादेशसे भारतमें लडकियोंकी आपूर्ति करती थी । वह निर्धन लडकियोंको चाकरी दिलवानेके ‘बहाने’ भारत भेजती थी; किन्तु यहां पहुंचते ही उनकी विवशताका लाभ उठाकर, उन्हें देह व्यापारके ‘धन्धे’में धकेल दिया जाता था ।
इंदौरके ‘आईजी’ हरिनारायण मिश्र चारीका कहना है कि मुख्य आरोपित मोमिनने १० विवाह किए हैं और उसकी १०० ‘गर्लफ्रेंड’ हैं । उसने इंदौर, धार, झाबुआ, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर समेत देशके कई नगरोंमें ‘सप्लाई चेन’ बना ली थी । देह व्यापारकी आडमें वह मादक पदार्थोंकी ‘तस्करी’ भी कर रहा था ।
मोमिन जैसे लोग निर्दोष एवं असहाय लडकियोंके जीवनको नारकीय बनानेमें कोई ‘कसर’ नहीं छोडते है । ऐसे लोगोंको न्यायालयद्वारा कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए, जिससे समाजमें एक स्पष्ट सन्देश जाए कि भारत देशमें इस प्रकारका निकृष्ट कृत्य सहन नहीं किया जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply