उच्चतम न्यायालयकी ओरसे सेवानिवृत्त न्यायाधीशोंके नेतृत्वमें उच्चस्तरीय जांच समितिकी हुई स्थापना


११ जनवरी, २०२२
     पंजाबमें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीके भ्रमणके समय, सुरक्षा व्यवस्थामें हुई अक्षम्य चूकका प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । इस प्रकरणमें केन्द्र शासन एवं पंजाब शासनको जांच स्थगित करनेका आदेश दिया गया है । उच्चतम न्यायालयने सेवानिवृत्त न्यायाधीशोंकी अध्यक्षताके अन्तर्गत उच्चस्तरीय जांच समिति स्थापित करनेका निर्णय लिया है । पंजाब शासनके अधिवक्ता ‘डीएस’ पटवालियाने इस प्रकरणकी सुनवाईके समय कहा, “उच्चतम न्यायालयकी इच्छा हो, तो इस प्रकरणमें स्वतन्त्र जांच समिति स्थापित करनी चाहिए । इस समितिको हम सहयोग करेंगे; किन्तु हमारे शासन और हमारे अधिकारियोंपर अभीसे किसी प्रकारका आरोप न लगाया जाए; क्योंकि केन्द्र शासनकी समितिकी ओरसे हमें न्याय नहीं प्राप्त होगा और केन्द्र शासनद्वारा निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी । एक स्वतन्त्र समिति स्थापित करनी चाहिए और हमें निष्पक्ष सुनवाईका अवसर मिलना चाहिए ।”
        जांच कोई भी करे, षड्यन्त्रका पता लगना ही चाहिए । वस्तुतः नरेंद्र मोदीको हिन्दू और भारत हितैषी माना जाता है; अतः उनसे भारत विरोधी शक्तियां कुपित हैं और वे किसी भी सीमातक निकृष्टतम कृत्य कर सकती हैं । उनका पता लगना और उन्हें दण्डित करना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution