‘इस्लामिक स्टेट’की पत्रिकाने भारतके मुसलमानोंको बाबरी ढांचेके पुनर्निर्माणके लिए उकसाया
०८ जनवरी, २०२२
नयी देहली : ‘इस्लामिक स्टेट’के जिहादी आतङ्कवादी संगठनकी एक ‘ऑनलाइन’ पत्रिका ‘वॉयस ऑफ हिन्द’के नवीनतम अंकमें, भारतके मुसलमानोंको भडकाया गया है । इस पत्रिकामें ‘बाबरी’के पुनर्निर्माणके लिए उकसाया गया है और मुसलमानोंको कहा गया है, “यदि आप एक मुसलमान हैं, तो आपको एक आतङ्कवादी होना चाहिए तथा इसलिए आपको उन्हें (हिन्दुओंको) कष्ट देना चाहिए ।” इस पत्रिकाके एक पृष्ठपर भगवा ध्वज लिए हुए हिन्दुओंको एक भवनपर दिखाते हुए कहा गया है, “अच्छे मुसलमानों, हिन्दुओंसे बाबरी ‘मस्जिद’ पुनः ले लो ! अच्छे मुसलमानका अर्थ है, जो ‘अल्लाह’के अतिरिक्त किसी अन्यपर विश्वास नहीं करता है । इसमें हिन्दुओंको दण्डित करनेके सम्बन्धमें चेतावनी देते हुए कहा गया है, “हिन्दुओंको इस प्रकारसे दण्डित करें, जिससे उनकी आनेवाली पीढियां इसे स्मरण रखेंगी ।” भारतीय मुसलमानोंको शासनके विरुद्ध हिंसक जिहाद छेडनेका आह्वान किया गया है । उन्हें आत्मरक्षाकी अपेक्षा, आक्रमण ही सर्वश्रेष्ठ बचाव बताया गया है । इस पत्रिकामें जिहादद्वारा हिन्दू देवी-देवताओंकी प्रतिमाएं तोडनेकी धमकी भी दी गई थी ।
‘इस्लामिक स्टेट’की मंशा भारतमें उपद्रव करानेकी है; इसलिए वह भारतके मुसलमानोंको भडका रहा है और भारतमें एक बडी संख्यामें ऐसे लोग हैं, जो ‘इस्लामिक स्टेट’की विचारधाराके समर्थक हैं; अतः शासन और हिन्दुओंको सदैव सतर्क रहना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply