खरगोन हिंसामें पुलिस अधिकारीको ‘तलवार’से मारनेवाला इरफान और जहांगीरपुरीमें ‘भीड’को उकसानेवाला अब्दुल भी पकडा
१२ मई, २०२२
देहलीके जहांगीरपुरीमें १६ अप्रैलको हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रापर जिहादियोंद्वारा आक्रमणमें ‘पुलिस’कर्मियोंतकको मारा गया था । अनेक वाहनोंमें तोडफोड की गई थी । जिसके १०० से अधिक चलचित्र व ‘सीसीटीवी फुटेज’ सामने आए थे । जिसमें ‘भीड’को उकसानेके आरोपमें एक और आरोपित अब्दुल उपनाम राजाको ‘पुलिस’ने पकडा है । एक नीले रंगका कुर्ता और ‘जालीदार टोपी’ पहना हुआ मोहम्मद सोनू उपनाम यूनुस गोली चलाते हुए दिख रहा था । वह ‘हिस्ट्रीशीटर’ सलीम चिकनाका भाई है । वह भी बन्दी बनाया जा चुका है । वहीं, मध्य प्रदेशके खरगोन नगरमें १० अप्रैलको रामनवमीकी शोभायात्रामें हिंसाके मध्य ‘पुलिस’ आयुक्त सिद्धार्थ चौधरीपर ‘तलवार’से आक्रमण करनेवाले इरफानको घटनाके ३० दिवस पश्चात पकड लिया गया है । ‘पुलिस’ उनसे पूछताछ कर रही है, जिसमें अनेक राज समक्ष आनेकी आशा है।
उल्लेखनीय है कि ‘मस्जिद’के बाहर ‘डीजे’को लेकर मुसलमानोंने आपत्ति जताई थी । इस घटनाके अनेक पुरातन चलचित्र भी साझा हुए थे, जिसमें मुसलमानोंकी ‘भीड’ इस्लामी गीतपर ‘कट्टा’ (बन्दूक) और शस्त्र लहराते हुए मन्दिरके बाहर नृत्य करती दिखाई दी थी ।
उपर्युक्त प्रकरणोंमें पुलिस प्रशासनको भी ज्ञात हो चुका है कि जिहादियोंको पुलिस प्रशासनका तनिक भी भय नहीं है; अतः प्रशासन इन्हें उचित कार्यवाही करके कठोर दण्ड दे, जिससे ऐसी हिंसाकी पुनरावृत्ति टले । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply