‘जय श्रीराम’पर ‘मिशनरी’ विद्यालयने हिन्दू छात्रोंको धमकाया और दिया दण्ड, हिन्दूवादी संगठनोंके विरोधके पश्चात की क्षमायाचना


१५ मार्च, २०२२
       गुजरातके एक ‘क्रिश्चियन मिशनरी’ विद्यालयमें दो हिन्दू छात्रोंको ‘जय श्रीराम’ कहकर एक-दूसरेका अभिवादन करनेपर दण्डित किया गया । यह घटना गत सप्ताह वापी जनपदके ‘सेंट मैरी’ विद्यालयमें हुई ।
     देश गुजरातके प्रतिवेदनके अनुसार, कक्षा ९ के दो छात्रोंने विद्यालयके ‘कॉरिडोर’में जय श्रीरामके उद्घोष लगाए । इसके पश्चात उन्हें विद्यालय प्रबन्धनने दण्डित किया गया । साथ ही लिखित क्षमा मांगनेको विवश करते हुए निलम्बित करनेकी धमकी दी । यद्यपि हिन्दूवादी संगठनोंके प्रदर्शनके पश्चात विद्यालयने क्षमा मांग ली है ।
     विद्यालयने क्षमा मांगते हुए एक वक्तव्यमें कहा है, “अधिक सोच-विचारके पश्चात, हमने (प्रबन्धनने) अनुभव किया है कि उपरोक्त अनुशासनात्मक कार्यवाही किसी अन्य प्रकारसे भी की जा सकती थी । यदि हमने अपनी कार्यवाहीसे किसीकी भी धार्मिक भावनाको आघात पहुंचाया है, तो हम खुले हृदयसे क्षमा मांगते हैं ।” ‘विहिप’ नेता सुशील यादवने बताया कि ईसाई ‘मिशनरी’ विद्यालय हिन्दू छात्रोंको हाथमें कलावा बांधनेको लेकर भी प्राय: भ्रमित करते हैं ।
     ‘क्रिश्चियन मिशनरी’ विद्यालय आरम्भसे ही धर्मान्तरणकी विचारधाराको प्रोत्साहित करते आए है तो वे कैसे हिन्दू धर्मके उद्घोषको सहन कर सकते है ? अतः हिन्दुओ ! ऐसे प्रत्येक कृत्योंके विरोधमें खडे संगठनोंका सहयोग मुखर होकर करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution