जयपुरके अनेक क्षेत्रोंमें मार्गोंपर नमाज, ‘लाउड स्पीकर’का भी किया उपयोग


३० अप्रैल, २०२२
   राजस्थानके जयपुरमें शुक्रवारकी नमाज हेतु स्थान-स्थानपर मार्ग अवरोधक लगाए गए । जामा मस्जिदके बाहर १५ खम्बोंपर ५० ‘लाउड स्पीकर’ लगाए गए । जयपुर काजीने कहा कि ‘लाउड स्पीकर’ बिना लोगोंतक ध्वनि नहीं पहुंचती । उन्होंने कहा कि मात्र १५ मिनिटमें नमाज होती है, जिसमें पूरे विश्व शान्तिके लिए प्रार्थना की जाती है । यह सब सौहार्द व शान्तिपूर्ण होता है । ईद पूर्वकी इस नमाज हेतु मार्गपर दोनों ओर नमाजी एकत्रित हुए । इससे वाहनोंके आवागमनमें बाधा उत्पन्न हुई । वैसे हिन्दू त्योहारोंपर राजस्थान शासन धारा १४४ लगानेसे नहीं चूकता ।
    इसके विपरीत उत्तरप्रदेशमें मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके आदेशसे सहस्रों ‘लाउड स्पीकर’ मन्दिरों व मस्जिदोंसे हटाए गए । मुसलमान धर्मगुरुओंने स्वयं कहा कि नमाज मार्गोंपर न पढी जाए । ‘लाउड स्पीकरों’की ध्वनि भी निश्चित मानकोंके अनुसार रखी गई, जिससे ध्वनि दूरतक न जाए व लोगोंको कष्ट न हो ।
        राजस्थानमें तथाकथित धर्मनिरपेक्ष कांग्रेसी शासन है । मुसलमानोंके त्यौहारमें छूट दी गई व हिन्दू त्योहारोंपर धारा १४४ लगा दी जाती है । हिन्दू मतदाताओंको यह सत्य स्मरण रखकर मतदान करना चाहिए । मत ऐसे ही पक्षको दिया जाए जो निष्पक्ष हो व जिसे हिन्दू धर्मके प्रति प्रेम व श्रद्धा हो । धर्मरक्षा हेतु यह आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution