नवम्बर २४, २०१८
उत्तर प्रदेशके बिजनौर जनपद शके सुंदरपुर बेहडा गांवमें देवालयकी प्रतिमाओंको खण्डित करनेका प्रकरण सामने आया है । असमाजिक तत्वोंने कुछ प्रतिमाएं नालीमें फेंक दीं । सुबहके समय जब पुजारी पहुंचे तो देखा कि प्रतिमाएं वहां नहीं हैं ।
मंदिरमें विस्फोटकी चेतावनी वाले पर्चे मिले
सूत्रोंने बताया कि शुक्रवार, २३ नवम्बरको पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो खिडकीका शीशा टूटा था और भगवान शिवकी प्रतिमाका एक हाथ अलग था । यही नहीं देवालयमें स्थापित अन्य देवी-देवताओंकी प्रतिमाएं नहीं थीं !

पुजारीने तुरंत इसकी जानकारी ग्राम प्रधान राजपाल सिंह और मंदिर समिति अध्यक्ष ऋषिपाल सिंहको दी । इसके पश्चात जब इधर-उधर देखा गया तो प्रतिमाएं मंदिरके पास बनी नालीमें मिलीं !



विशेष समुदायने देवालय और गांव उडानेके लिए जमा किया ४० लाखका चंदा
सूत्रोंकी मानें तो पुलिसको जो पत्र मंदिर परिसरसे मिला किया है, उसमें गांव छोडनेकी चेतावनी तक दी गई है । वहीं, इस पत्रमें कहा गया है कि समुदाय विशेषके लोगोंने ४० लाख रुपए एकत्र कर जमील अनसारी नामके एक व्यक्तिको दिए । जमील अनसारीने दो लाख रुपए देकर बाहरसे अराजक तत्वोंको बुलवाया और उन्हीं अराजक तत्वोंने उसीने प्रतिमाएं खण्डित की है । इस पत्रमें गुर्जर परिवारोंको गांवसे चले जानेकी चेतावनी दी गई है ।


सुंगरपुर बेहडामें इस घटनाको पुलिसने गंभीरतासे लिया है । कई जांच विभाग इस प्रकरणकी जांचमें लग गए हैं । जानकारीके अनुसार, थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमारने बताया है कि डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिट एक्सपर्ट, फील्ड यूनिट, फारेंसिक दल सहित कई अन्य दल जांचमें लग गए हैं ।
स्रोत : ब्रेकिंग ट्यूब
Leave a Reply