जम्मू-कश्मीरमें आतङ्कियोंने दो और हिन्दुओंकी हत्या की, गोलीबारीमें एक घायल, मरनेवाले दोनों बिहारी
१८ अक्टूबर, २०२१
जम्मू-कश्मीरमें केन्द्र शासनद्वारा कश्मीरी हिन्दुओंको पुनः बसानेकी घोषणाके पश्चात, आतङ्की बौखलाए हुए हैं । इसी बौखलाहटमें वे कश्मीरमें रहनेवाले अमुसलमानोंको लक्ष्य बनाकर निरन्तर उनपर प्राणघातक आक्रमण कर रहे हैं । नूतन प्रकरण दक्षिणी कश्मीरके कुलगामका है, जहां आतङ्कियोंने दो बिहारी श्रमिकोंकी निर्ममतासे हत्या कर दी है । बता दें कि विगत १५ दिवसोंमें कश्मीरमें आतङ्कवादियोंद्वारा ११ नागरिकोंकी हत्या कर दी गई है ।
मृतकोंका अभिज्ञान बिहार निवासी राजा और जोगिंदर देवके रूपमें हहुआ है । वहीं, घायल व्यक्तिका अभिज्ञान चुनचुन देवके रूपमें हुआ है । एक प्रत्यक्षदर्शीने बताया, ‘हम अपने कक्षमें बैठे थे, जब हमारा एक साथी आया और कहा कि हमारे तीन लोगोंको गोली मार दी गई है । हम उन्हें चिकित्सालय ले गए, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया ।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शीने बताया, उन्हें (श्रमिकोंको) आतङ्कवादियोंने छह गोलियां मारी थीं । मुझे नहीं पता कि कक्षके भीतर कितने ‘बन्दूक’धारी थे । एक अनुमानके अनुसार इस समय घाटीमें ५० सहस्रसे अधिक श्रमिक रह रहे हैं ।
कश्मीर घाटीकी गत कुछ घटनाएं १९८९-९० के समयका स्मरण करवाती हैं, जो कि बहुत चिन्ताजनक है । सुरक्षाबलों तथा गुप्तचर सङ्गठनोंके सतर्क होनेके पश्चात भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं; क्योंकि स्थानीय भारत विरोधियोंको पाकिस्तानका प्रश्रय मिल रहा है; अतः समाधान केवल पाकिस्तानका विनाश ही है, जिसे भारतको ही करना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply