धनके लिए ‘हनीट्रैप’में फंसानेवाली नाजमा और रफिनाज साथियों संग बन्दी, वस्त्र उतरवाकर बनाते थे दृश्यपट
१७ अप्रैल, २०२२
उत्तरप्रदेशकी मुरादाबाद पुलिसने ‘हनीट्रैप’के अन्तर्गत दो महिलाओं सहित कुल चार अपराधी बन्दी बनाए हैं । वे सम्भ्रात लोगोंको फंसाते थे । अभीतक एक ‘दर्जन’से अधिक लोगोंको फंसा चुके ।
इन्होंने ७० वर्षीय मुरारीलालको उनके पैसे लौटानेका ‘बहाना’ बनाकर बुलाया । उस घरमें जाबिर व रफ्फन भी उपस्थित थे । वहां दो महिलाएं भी थीं । सबने मिलकर मुरारीलालके वस्त्र उतारकर उन्हें भय दिखाकर अश्लील दृश्यपट व छायाचित्र बनाए । उसके बाद उन्हें दुष्कर्मके आरोपमें फंसाने व हत्याका भय दिखाकर उससे २५००० रुपये लिए । पुनः ९ अप्रैलको उसे दूरभाषपर २ लाख रुपए किसी मोदम्मद समीरके खातेमें डालनेको कहा गया ।
मुरारीलालने पूरा घटनाक्रम अपने बेटे देवेन्द्रको बताया । सम्बन्धियोंके कहनेपर १२ अप्रैलको कुन्दरकी थानेमें परिवाद प्रविष्ट करवाया । पुलिसने त्वरित कार्यवाही करके राशिद, रफ्फन, नाजमा व रिफनाजको बन्दी बना लिया । अन्य दो आरोपियोंको ढूंढा जा रहा है । आरोपियोंके भ्रमणभाष राजसातकर उन लोगोंके बारेमें ज्ञात करनेका प्रयास किया जा रहा है जिन्हें इन्होंने पूर्वमें फंसाया है ।
‘एसएसपी’ मुरादाबाद बबलू कुमारने बताया कि ये ६ आरोपियोंकी टोली है जो, भाडेपर घर लेकर सम्भ्रात परिवारके लोगोंको फंसानेका कार्य करते हैं । आरोपियोंने राजस्थान व उत्तरप्रदेशमें ७ लोगोंके साथ ऐसा अपराध किया हुआ स्वीकार किया है ।
ऐसे घृणित अपराध आजकल सभी राज्योंमें दृष्टिगत हो रहे हैं । ऐसे अपराधियोंको कठोर दण्ड हो यही न्यायव्यवस्थासे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply