पंजाबमें अशरफ अलीने सम्पत्तिके लिए हिन्दू प्रेमिकाके वृद्ध पिताकी कुल्हाडीसे की हत्या, बनाया गया बन्दी
०९ जनवरी, २०२२
पंजाबके लुधियानासे एक भयानक घटना सामने आई है । यहां एक धर्मान्ध अशरफ अलीने अपनी प्रेमिकाके ६५ वर्षीय वृद्ध पिताकी सम्पत्तिपर अपना अधिकार करनेके लिए कुल्हाडी मारकर उसकी हत्या कर दी । वह मलेरकोटलामें ‘फोटो स्टूडियो’ चलाता है । लुधियानाके देहलो ग्रामके निवासी शिंदर सिंह वनविभागमें दिहाडी पारिश्रमिक (मजदूरी) करते थे । मलेरकोटलाका रहनेवाला अशरफ अली उनके घर आया करता था । अशरफने उनकी पुत्रीको अपने छद्म प्रेमजालमें फंसा लिया । मृतककी पुत्री अपने पतिसे पृथक हो चुकी थी और पिताके साथ ही रहती थी । इसी कालावधिमें उसके अशरफके साथ प्रेम सम्बन्ध बन गए ।
मृतक वृद्धने इसपर कोई आपत्ति नहीं प्रकट की । मृतककी पुत्री अशरफके साथ विवाह करना चाहती थी तथा भिन्न घरमें रहना चाहती थी; परन्तु आरोपितकी दृष्टि उसके परिवारके घरपर थी । मृतक अपने परिवारमें एकमात्र पुरुष थे । आरोपित अशरफने सोचा कि यदि उन्हें वह मार्गसे हटा देगा तो इस परिवारकी सम्पत्तिपर उसका सहजतासे अधिकार हो जाएगा । मृतक बुजुर्ग २३ दिसम्बरको बुटाहारी नहरके तट वृक्षोंकी चित्रकारी करनेके लिए घरसे निकला था । अशरफने वृद्धपर कुल्हाडीसे आक्रमणकर दिया, जिसके कारण उसकी वहीं मृत्यु हो गई । परिवारके साथ उसका अन्तिम संस्कारकर अशरफ भयभीत होकर वहांसे भाग गया । जब लोगोंको सन्देह हुआ, तब उन्होंने इसकी सूचना ‘पुलिस’को दी । इसके पश्चात ‘पुलिस’ने उसे बन्दी बना लिया ।
मुसलमानोंकी दृष्टि मात्र हिन्दू युवतियोंपर ही नहीं; अपितु उनकी सम्पत्तिपर भी होती है । हिन्दू अभिभावको, इस घटनासे सीख लेकर अपनी कन्याओंको ‘लव जिहाद’के दुष्परिणामोंसे और धर्मान्धोंके षड्यन्त्रोंसे अवगत कराएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
साभार : सनातन प्रभात
Leave a Reply