जिहादीद्वारा गर्भवती हिन्दू महिला और उसकी मांकी कुल्हाडीसे काटकर हत्या
९ मार्च, २०२२
बांगलादेशके ढाकामें नारायणगंज नगरके दलपोट्टी क्षेत्रमें जोबायर नामके धर्मान्धने एक हिन्दू परिवारके घरमें घुसकर गर्भवती महिलाकी और उसकी मांकी कुल्हाडीसे मारकर हत्या की । जोबायरने दिनके समय भवनमें पीडिताके घरका द्वार खटखटाया । घरका द्वार खुलते ही उसने घरमें घुसकर ऋतु चक्रवर्ती (आयु २२ वर्ष), जो उस समय गर्भवती थी और उसकी मां रूमा चक्रवर्तीपर (आयु ४६ वर्षपर) कुल्हाडीसे आक्रमण किया । घरकी एक और महिलापर उसने आक्रमण करनेका प्रयास किया; परन्तु वह भागनेमें सफल रही । वह भवनके नीचे जाकर कोलाहल करने लगी । उसका कोलाहल सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए । उन्होंने भवनका मुख्यद्वार बन्द किया और ‘पुलिस’को बुलाया । ‘पुलिस’ने आरोपीको अभिरक्षामें लिया और शवोंको जांचके लिए भेजा ।
ऋतु चक्रवर्तीके पिता रामप्रसादने दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “एक अज्ञात व्यक्तिने हमारे स्वप्न ‘चकनाचूर’कर हमारे परिवारको नष्ट किया । मेरी पुत्री ७ माहकी गर्भवती थी । उस नराधमने हमारे नातीकी भी हत्या कर दी !”
आरोपी जोबायरने हत्या करनेका स्वीकार किया है । वह चोरीके उद्देश्यसे घरमें घुसा था, ऐसा नारायणगंज सदर ‘पुलिस थाने’के प्रमुख शहा जामनने बताया । रामप्रसादने आरोपी जोबायरके विरोधमें परिवाद प्रविष्ट की है । आरोपीको ३ दिनकी ‘पुलिस’ अभिरक्षामें भेजा गया है, ऐसी जानकारी नारायणगंजके ‘पुलिस’ अधीक्षक जैदुल आलमने दी है ।
बांगलोदशमें धर्मान्धोंकी ओरसे नियमित हिन्दू और उनके श्रद्धा स्थानोंपर आक्रमण किए जानेपर भारतको इसे रोकनेके लिए पग उठाना आवश्यक है । शासन अब वहांके अल्पसंख्य पीडित हिन्दुओंके लिए कुछ करेगी क्या ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply