बंगालमें एक सहस्रकी मुसलमान ‘भीड’ने रेलयानको (ट्रेनको) क्षतिग्रस्त किया, अनेक यात्री चोटिल : ‘एनएच’-३४ पर घण्टों ‘जाम’
१२ जून, २०२२
पश्चिम बंगालके नदिया जनपदमें स्थित बेथुआडहरीमें मुसलमान ‘भीड’ने भारतीय ‘रेलवे’को लक्ष्य बनाया है । इस मध्य एक रेलयान क्षतिग्रस्त हो गया और साथ ही अनेक यात्रियोंको भी ‘चोट’ पहुंची है । ‘पूर्वी रेलवे’के ‘चीफ रिलेशन ऑफिसर’ने बताया कि ‘भीड’की संख्या लगभग १००० में थी । अभी वहां ‘ट्रेनों’का परिचालन बन्द कर दिया गया है । ‘पूर्वी रेलवे’ राज्य शासनकी अनुमतिकी प्रतीक्षा कर रहा है । मुसलमान ‘भीड’ने रेलयान स्थानक और रेलयानपर अत्यधिक ‘पत्थरबाजी’ की । ये घटना रविवारको (१२ जून २०२२ को) सांयकाल की है ।
पश्चिम बंगालके अनेक क्षेत्रोंमें ‘पुलिस’ने ‘फ्लैग मार्च’ भी किया है । बेथुआडहरीमें भी अन्तर्जाल सेवा बन्द है । ‘पुलिस’ और ‘आरपीएफ’ने ‘प्लेटफॉर्म’को घेर कर नियन्त्रणमें ले लिया ।
ये भी बताया जा रहा है कि बेथुआडहरीमें विरोध प्रदर्शनके नामपर मुसलमान संगठनोंके फलक तले एकत्रित ‘भीड’ने सडक किनारे स्थित आपणियों (दुकानों) और घरोंको अत्यधिक लक्ष्य बनाया । राष्ट्रीय राजमार्ग ‘एनएच’-३४ पर आवागमन ठप्प कर दिया गया । स्थानीय ‘पुलिस’ भी स्थितिको नियन्त्रित नहीं कर पाई । इससे पूर्व भी बंगालमें समूचे दिन तनावका वातावरण रहा, जब नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारीको हावडा जानेसे रोक दिया गया । नूपुर शर्मापर वहां प्राथमिकी भी प्रविष्ट हुई है ।
बंगालमें हो रही घटनासे स्पष्ट है कि वहां उपद्रवियोंका राज है और ‘पुलिस’-प्रशासन वहां असहाय सिद्ध हो रहे है । ममता शासन शीघ्र ही कठोर कार्यवाही करे ! यदि ऐसा न हो तो केन्द्र शासन वहां राष्ट्रपति शासन लगाकर परिस्थितिको नियन्त्रित करे ! देशके ९० कोटि हिन्दुओंकी मोदी शासनसे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply