मोहम्मद तैयबने युवतीको ‘फेसबुक’पर फंसाकर बनाए अश्लील छायाचित्र व ‘वीडियो’, ‘ब्लैकमेल’कर भाईको भेज, किया विवाह तोडनेका प्रयास
१७ अप्रैल, २०२२
हरियाणाकी फरीदाबाद ‘पुलिस’ने सामाजिक जालस्थलपर एक युवतीको अपने जालमें फंसाकर मित्रता करनेके पश्चात उसके अश्लील छायाचित्र व ‘वीडियो’द्वारा उसे ‘ब्लैकमेल’ करनेके प्रकरण अन्तर्गत मोहम्मद तैयब नामक युवकको मेरठसे बन्दी बनाया गया हैं । तैयब पीडितापर दबाव डाल रहा था कि वह अपना विवाह तोड दे एवं उसने युवतीके परिजनको मारनेकी भी धमकी दी । ‘पुलिस’ प्रवक्ता सूबे सिंहके अनुसार तैयबने लगभग ३ वर्ष पूर्व युवतीको ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ भेजी थी, जिसे युवतीने स्वीकार कर लिया इसके पश्चात वह निरन्तर युवतीसे बातेंकर मिलने लगा और धीमे-धीमे अपने जालमें फंसा लिया । आगे चलकर उसने युवतीके अनेक अश्लील छायाचित्र और ‘वीडियो’ भी बना लिए । इसी मध्य लडकीके परिजनोंने उसका विवाह भी निश्चित कर दिया जिस कारण युवतीने तैयबसे बात करना बन्द कर दिया । इस बातसे तैयब अत्यधिक क्रोधित हो गया एवं युवतीके छायाचित्र ‘फेसबुक’पर डालनेकी धमकी देने लगा ।
नित्य उजागर होते ‘लव जिहाद’के प्रकरणसे भी हिन्दू युवतियां नहीं सीख पाए तो यह चिन्ताका विषय है । यह तो मानो ऐसा प्रतीत होता है, जैसे कोई जानबूझकर कुएंमें गिरने जा रहा हो । सभी माता-पिता भी अपनी सन्तानोंको ऐसे प्रकरणोंसे अवश्य ही अवगत कराएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply