‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए गोरखनाथ मन्दिरमें उपस्थित सुरक्षा सैनिकोंपर आक्रमण
४ अप्रैल, २०२२
घटना रविवार, ३ अप्रैल २०२२ की है । उत्तर प्रदेशके गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मन्दिरमें एक जिहादी युवकने ‘धारदार’ शस्त्रसे ‘अल्लाहू-अकबर’ उद्धोष करते हुए, सुरक्षा सैनिकोंपर आक्रमणकर उन्हें चोटिल कर दिया । आरोपीका नाम मुर्तजा अब्बासी है । इस आक्रमणका दृश्यपट भी ‘वाइरल’ हुआ है ।
मुर्तजा अब्बासीके संग आया हुआ दूसरा युवा पलायन कर गया है । आरोपी मुम्बईसे ‘रसायन यान्त्रिकी’में शिक्षित है । उसके पाससे एक वायुयानका ‘टिकिट’ भी मिला है । वह गोरखपुर निवासी है व मुंबईसे वायुयानसे गोरखपुर आया था ।
आरोपी मन्दिर परिसरमें प्रवेशका प्रयास कर रहा था । ‘पुलिस’कर्मियोंके रोकनेपर उसने अचानक शस्त्र निकाला व ‘अल्लाहू-अकबर’ चिल्लाते हुए सुरक्षा सैनिकोंपर आक्रमण कर दिया । वहां उपस्थित लोगोंने इस घटनाके उपरान्त आरोपीको पीट दिया । ‘पुलिस’ उसे ‘भीड’से बचाकर चिकित्सालय लेकर गई, जहां उसका व दोनों सुरक्षा सैनिकोंका उपचार चल रहा है ।
उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ इसी मठके प्रमुख हैं ।
‘एटीएस’को शङ्का है कि वह आतङ्की हो सकता है । जांच चल रही है ।
शासन गोरखनाथ मठकी सुरक्षा बढाए व हिन्दू ऐसे अन्य आक्रमणोंको विफल करने हेतु सजग रहें ! इस प्रकरणके आरोपियोंको शीघ्रातिशीघ्र कठोरतम दण्ड मिलना चाहिए ।
Leave a Reply