‘हा हा’की प्रतिक्रिया दिखाकर, मुसलमान कट्टरपन्थी व्यक्त कर रहे जनरल बिपिन रावतके ‘हैलीकॉप्टर’दुर्घटनापर प्रसन्नता
०८ दिसम्बर, २०२१
तमिलनाडुके कुन्नूरमें ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ जनरल बिपिन रावतका ‘हैलीकॉप्टर’ दुर्घटनाग्रस्त होनेके पश्चात मुसलमान कट्टरपन्थियोंने जालस्थलपर प्रसन्नता व्यक्त करना आरम्भ कर दिया है । इस दुर्घटनामें उनकी, उनकी पत्नी तथा अन्य अनेक सैनिकोंकी मृत्युकी पुष्टि हुई है । इस दुःखद दुर्घटनाके समाचारपर ‘हा-हा’की प्रतिक्रिया दी जा रही है ।
दुर्घटनाग्रस्त ‘हैलीकॉप्टर’में एक ‘ब्रिगेडियर रैंक’का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो चालक सहित १४ लोग उपस्थित थे । स्थानीय लोगोंने धू-धूकर जलते हुए विमानसे अग्नि बुझानेमें, सहायता करनेके कई चित्र, सामाजिक जालस्थलोंपर प्रसारित किए और इन्हीं चित्रों तथा समाचार सन्देशोंपर प्रतिक्रिया देते हुए अनेकानेक मुसलमानोंके नामसे बने खातोंसे प्रसन्नता व्यक्त करनेवाला प्रतीक प्रेषित किया गया ।
देशके कुछ सहस्र या लाख मुसलमानोंने इस दुर्घटनापर प्रसन्नता व्यक्त की; किन्तु स्वयंको देशभक्त कहनेवाले शेष मुसलमानोंद्वारा इनका विरोध नहीं किया जाना, यह संकेत, हिन्दुओंको कब समझ आएगा ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply