जून ३०, २०१८
हरियाणामें गौरक्षा और गौसेवाके नामपर कई बातें कही जातीे हैं, इसके लिए स्थान-स्थानपर गौशालाएं खोली गई हैं । सभी गौशालाओंमें सभी सुविधाओंके होने की बातें कही जाती हैं; लेकिन इनकी वास्तविकता कुछ और ही है ! मृत गायोंसे भरा वाहन और कीचडसे सनी गौमाता ! यह दृश्य जीन्दकी नन्दीशालाका हैं, जो सभी बातोंको गलत सिद्ध कर रही है । इस नन्दीशालामें अव्यवस्थाओंका दृश्य चहुं ओर है ! भूख-प्याससे यहां गौ प्रतिदिन प्राण त्याग रही हैं; लेकिन प्रशासन है कि इन दृश्योंसे आंखें बन्द किए बैठा है । जीन्दमें जयन्ती देवी मन्दिरके सामने प्रशासनने गत वर्ष नन्दीशाला बनाई थी । नगरमें सडकोंपर घूम रही गायोंको पकडकर, इस नन्दीशालामें रखा गया; लेकिन प्रशासनको यहां व्यवस्थाओंकी सुध लेना स्मरण नहीं रहा ! इस समय यहां ४००० से अधिक नन्दी और गायें हैं । अब ये सब चारे और जलके लिए मृत हो रही हैं । प्रतिदिन यहांसे वाहनमें भरकर मृत गौ ढोई जा रही हैं !
स्रोत : न्यूज18इण्डिया
Leave a Reply