जितेंद्र त्यागीने व्यक्त की संन्यासकी इच्छा, नरसिंहानंद भी कर चुके हैं सार्वजनिक जीवनका परित्याग करनेकी घोषणा
२३ मई, २०२२
जितेंद्र त्यागी पूर्व नाम वसीम रिजवीने अब संन्यास लेनेकी इच्छा व्यक्त की है । इस्लाम छोडकर हिन्दू धर्म अपनानेवाले ‘शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड’के पूर्व अध्यक्ष रिजवीने हरिद्वारके शांभवी धामके पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूपके सामने अपनी इस इच्छाको रखा है । स्वामी आनंद स्वरूपके साथ ही जितेंद्र त्यागीने रविवारको (२२ मई २०२२ को) रुद्राभिषेक किया था ।
बता दें कि धर्म ससंदमें उकसनेवाला भाषण देनेके आरोपमें जितेंद्र नारायण त्यागी गत चार माह, चार दिनसे हरिद्वार कारावासमें थे । वहीं, सर्वोच्च न्यायालयद्वारा जितेंद्र नारायण त्यागीको पुनः कोई विवादित भाषण न देनेकी ‘शर्त’पर प्रतिभूति दी गई है । कहा जा रहा है कि कारावाससे प्रतिभूतिपर मुक्त होनेके पश्चात त्यागीने हरिद्वार स्थित शांभवी धाममें काली सेना प्रमुख स्वामी दिनेशानंद भारतीके साथ भगवान शिवका रुद्राभिषेक किया था । इस मध्य ही उन्होंने संन्यासकी इच्छा व्यक्त की ।
यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागिकी भांति यदि सभी धर्मनिष्ठ व्यक्ति संन्यास लेने लग जाए तो हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना और रामराज्य मात्र कल्पनामें ही रह जाएगा; अतः वर्तमानकालमें भारतको आवश्यकता है, धर्मकी स्थापनाके लिए कार्य करनेवालों की । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply