कालीचरण महाराज बनाए गए बन्दी, धर्म-संसद’में गांधीपर आपत्तिजनक टिप्पणीका आरोप
३० दिसम्बर, २०२१
कालीचरण महाराज बन्दी बना लिए गए हैं । समाचार प्रतिवेदनके अनुसार उन्हें मध्य प्रदेशके खजुराहोसे बन्दी बनाया गया है । उनपर छत्तीसगढकी राजधानी रायपुरमें आयोजित धर्म संसदमें गांधीपर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेका आरोप है । इसको लेकर उनपर रायपुर और महाराष्ट्रके पुणेमें प्रकरण प्रविष्ट किया गया था । अब समाचार आ रहा है कि रायपुर ‘पुलिस’ने खजुराहोके एक ‘होटल’से उन्हें बनाया है ।
उनके विरुद्ध रायपुरके टिकरापारा थानेमें प्रकरण प्रविष्ट किया गया था । जिस धर्म-संसदमें गांधीको लेकर अपमानजनक बात की गई थी वह २६ दिसंबर २०२१ को रायपुरके रावण भाटा क्षेत्रमें आयोजित की गई थी । आरोप है कि कालीचरण महाराजने गांधीकी हत्याको उचित बताते हुए गोडसेको नमन किया था । कथित रूपसे उन्होंने मंचसे कांग्रेस नेताओंकी आलोचना करते हुए हिन्दू नेता चुननेकी बात भी श्रोताओंसे कही । इसके अतिरिक्त उन्होंने मुसलमानी पन्थको लेकर कहा था कि मुसलमान देशपर आधिपत्य स्थापित करना चाहते हैं ।
कांग्रेसका यह आचरण उसका हिन्दूधर्म विरोधी आचरण है, जिसे सभी हिन्दुओंको समय रहते समझ लेना चाहिए । ये वही कांग्रेस है, जिसने हिन्दू देवी-देवताओंके नग्न चित्र बनानेवाले चित्रकार एम एफ हुसैनका समर्थन किया था तथा उन्हें संरक्षण दिया था । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply