‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्रका प्रचार करना कपिल शर्माने किया अस्वीकार


१० मार्च, २०२२
              ‘कपिल शर्मा रिएलिटी शो’, एक प्रत्यक्ष मिलकर किया जानेवाला कार्यक्रम है । निर्देशक विवेक अग्निहोत्रीने ‘ट्वीट’ करके बताया कि उनकेद्वारा निर्देशित चलचित्र ‘द कश्मीर फाइल्स’की दूरदर्शनके कार्यक्रममें प्रसिद्धि करना कपिल शर्माने अस्वीकार कर दिया है ।
           किसीने निर्देशकको कपिल शर्माके इस कार्यक्रममें विज्ञापन करके प्रसिद्धि करनेकी कल्पना दी थी । उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावको अस्वीकार करनेका कारण इसमें कोई प्रसिद्ध कलाकार, निर्देशक, लेखक आदिका न होना बताया गया है । उन्होंने कहा कि प्रसिद्धिका वलय न हो तो यहां अच्छे कलाकारों, निर्देशकों, लेखकोंको कोई पूछता नहीं ।
              यह ज्ञात होते ही अनेक लोगोंने कपिल शर्माकी आलोचना प्रारम्भ कर दी । उल्लेखनीय है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ यह चलचित्र ११ मार्चको प्रदर्शित हुआ है । यह चलचित्र १९९० में कश्मीरी हिन्दुओंपर हुए अत्याचारोंपर आधारित है ।
       ‘मृगया’ नामक अपने पहले ही हिन्दी चलचित्रके लिए ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्तीको राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था और ‘सारांश’ नामक अपने पहले चलचित्रके लिए अभिनेता अनुपम खेरको ‘फिल्म फेयर’ पुरस्कार मिला था, यह सर्वविदित है और ये दोनों अभिनेता, ‘द कश्मीर फाइल्स’ नामक चलचित्रमें भूमिका निभा रहे हैं; तथापि कपिल शर्माने इसका प्रचार क्यों नहीं किया ? यह झूठ सहज ही समझमें आता है । यह भी सर्वविदित है कि सलमान खान, कपिल शर्माके दूरदर्शन कार्यक्रमका निर्माता है और वह स्वयं एक हिन्दू विरोधी है; अतः क्या हुआ होगा ? अनुमान लगाया जा सकता है । परन्तु अब हिन्दू जाग्रत होने लगे हैं और चलचित्रका प्रचार स्वयं ही करने लगे हैं, यह तथ्य सुखद है । अनेक हिन्दू गुट इस पावन कार्यमें जुट गए हैं, जिससे उस समयकी घटित कटुसत्य घटनाएं, अत्याचार, बलात्कार व हत्याएं अधिकसे अधिक जनमानसको ज्ञात हो सकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution