प्रतिबन्धके उपरान्त भी ‘हिजाब’ पहनकर आती रही छात्राएं तो विरोध स्वरूप भगवे ‘स्कार्फ’ ओढकर महाविद्यालय पहुंचे हिन्दू छात्र 


०६ जनवरी, २०२२
      कर्नाटकके कोपा स्थित शासकीय महाविद्यालयमें गत दिनों मुसलमान लडकियोंको कक्षामें ‘हिजाब’ न पहनकर आनेको कहा गया था । प्रशासनके आदेशकी अवहेलना करती छात्राएं नित्य ‘हिजाब’ पहनकर आती रहीं । यह आदेश ३ वर्ष पूर्व एक बैठकमें लिया गया था व सभी उसका अभीतक पालन कर रहे थे ।
       गत कुछ दिनोंसे कट्टरपन्थी लडकियां, प्रतिबन्ध होते हुए भी ’हिजाब’ पहनकर आ रही थीं । इसके विरोध स्वरूप हिन्दू छात्रोंने भगवा ‘स्कार्फ’ ओढकर आना प्रारम्भ किया । प्राचार्यने कहा है कि १० जनवरीको प्रबन्धनकी बैठक होगी तथा उसमें लिया गया निर्णय सर्वमान्य हो । बालागाडी स्थित शासकीय महाविद्यालयने प्रारम्भमें भगवे ‘स्कार्फ’की अनुमति दे दी थी । अब १० जनवरीतक सभीको इच्छानुसार कुछ भी ओढकर आनेकी अनुमति दी गई है ।
       उल्लेखनीय है कि कर्नाटकके उडुपी जनपदमें ऐसी घटना सर्वप्रथम हुई थी । वे शासकीय महिला पीयू महाविद्यालयकी छात्राएं थीं ।
        महाविद्यालयमें सभीके लिए एक जैसे नियम होने चाहिए । यदि महाविद्यालय प्रशासन ‘हिजाब’को कक्षामें पहनना प्रतिबन्धित करता है तो ऐसे निर्णयका छात्राओंने आदरकर विवादसे दूरी बनानी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution