कर्नाटक महिला महाविद्यालयकी मुसलमान छात्राएं कक्षामें ‘हिजाब’ पहननेपर अडीं, किया कक्षाका बहिष्कार, प्राचार्यने कहा, हो एकरूपता


०२ जनवरी, २०२२
उडुपी जनपदके शासकीय महिला महाविद्यालयकी ६ मुसलमान छात्राएं इस्लामके प्रतीक ‘हिजाब’को पहनकर कक्षामें बैठनेकी इच्छुक हैं । महाविद्यालय प्रशासनने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी । उन्होंने इसपर क्रोधित होकर ३ दिन बाहर प्रदर्शन भी किया । उनका आरोप है कि महाविद्यालयका प्रशासन उन्हें कक्षाके भीतर ‘हिजाब’ नहीं पहनने देता, उर्दू, अरबी और बेरी भाषामें बोलने भी नहीं देता ।
प्रधानाध्यापकका कहना है कि महाविद्यालय परिसरमें ‘हिजाब’ पहननेकी अनुमति है; परन्तु कक्षामें नहीं । वहां एकरूपता आवश्यक है । उन्होंने अभिभावकोंसे बैठककर बात करनेकी इच्छा प्रकट की ।
इसपर राजनीति प्रारम्भ हो गई है । ‘पीएफआई’से सम्बन्धित राजनीतिक संगठन ‘एसडीपीआई’ उडुपी इकाईके अध्यक्ष नजीर अहमदने कहा कि  छात्राओंको ‘हिजाब’ नहीं पहनने दिया तो प्रदर्शन किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह असमके विश्वनाथ जनपदमें एक ‘जीन्स’ पहनकर ‘इयर फोन’ क्रय करने आई मुसलमान लडकीको एक मुसलमानने चरित्रहीन कहकर धकेल दिया । उसके पितासे मारपीट की ।
       यह कट्टरपन्थी मानसिकता है, जो देशकी एकता, अखण्डताके लिए घातक है । महाविद्यालय प्रशासनने राजनीतिज्ञोंकी ‘गीदड भपकियों’से भयभीत न होकर ‘हिजाब’पर प्रतिबन्ध बनाए रखना चाहिए ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution