कर्नाटकमे हिन्दू मछुआरोंपर ‘तलवारों’से आक्रमण करनेवाले ‘पापुलर फ्रंट आफ इंडिया’के कार्यकर्ताओंको बन्दी बनाया
१२ जनवरी, २०२२
कर्नाटकके दक्षिण कन्नडा जनपदके पुत्तुर नगरमें हिन्दू मछुआरोंपर ‘तलवारों’से आक्रमण करनेकी घटनामें जिहादी संगठन ‘पापूलर फ्रंट आफ इंडिया’के २ कार्यकर्ताओेंको ‘पुलिस’ने बन्दी बनाया । इनके नाम सरफुद्दीन (३१ वर्ष) तथा महंमद इरफान (२४ वर्ष) हैं । ६ दिसम्बर २०२१ को ‘पापुलर फ्रंट आफ इंडिया’के कार्यकर्ता सरफुद्दीन एवं महंमद इरफानने हिन्दुओंपर आक्रमण किया था ।
‘पीएफआई’द्वारा हिन्दुओंको लक्ष्य करते हुए, ऐसे अनेक प्रकरण सामने आए हैं । यह संगठन आतंकी गतिविधियोंमें लिप्त पाया जाता रहा है; अतः ‘पीएफआई’ एवं अन्य ऐसे समूहोंपर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply