‘विराट हिन्दुस्तान संगम’के कार्तिक गोपीनाथ ‘पुलिस’द्वारा उत्पीडित !
३ जून, २०२२
चेन्नईके निकट आवाडी ‘पुलिस थाने’के पुलिस अधिकारियोंने ‘विराट हिन्दुस्तान संगम’ संगठनके कार्तिक गोपीनाथको सताना आरम्भ किया है । ‘पुलिस’ने उनपर आरोप लगाया है कि कार्तिक गोपीनाथने मन्दिरकी ‘देखभाल-दुरुस्ती’के लिए लोगोंसे धन एकत्रित किया; इसलिए ‘पुलिस’ने उनको सताना आरम्भ किया है । इसपर ‘भाजपा’के नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामीने चेतावनी दी है, ‘‘संविधानकी धारा क्र. २५ का यह उल्लङ्घन है; इसलिए मैं ‘पुलिस’के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट करनेवाला हूं ।”
तमिलनाडु शासनमें अभी हिन्दू अपने मन्दिरोंकी रक्षाके लिए प्रयास भी करे तो ‘पुलिस’ उठाकर ले जाती है । डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामीने उचित ही कहा है कि इस प्रकारकी कार्यवाही संविधानका उल्लङ्घन है; अतः सभी हिन्दुओंको संगठित हो, स्टालिन शासनके इस निर्णयका विरोध करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply