* तनावसे मुक्त होनेके लिए : तनावसे मुक्ति पानेके लिए भी केलेका सेवन उपयोगी कहा जा सकता है । इसमें ‘पोटैशियम’ होता है, जो रक्तचापको नियन्त्रितकर, तनावसे मुक्ति दिला सकता है । इसमें ‘विटामिन-B’ भी होता है और ‘विटामिन-B’ व्यवसायिक तनावको घटाने और कार्य क्षमताको बढानेमें एक विशेष भूमिका निभाता है ।
* बढाता है ऊर्जा शरीरमें : शरीरमें ऊर्जाके प्रवाहको बढानेके लिए केला खाना लाभदायक है । इसमें प्रति १०० ग्राममें ८९ कैलोरी होती हैं, जिससे व्यक्ति ऊर्जावान अनुभव कर सकता है । यह एक पौष्टिक आहार है, जो ‘कार्बोहाइड्रेट’ व ‘प्रोटीन’ जैसे पोषक तत्त्वोंसे भी समृद्ध होता है । ये सभी तत्त्व मिलकर शरीरमें ऊर्जाको बढानेका कार्य करते हैं ।
* आंखोंके लिए : आंखोंके स्वास्थ्यके लिए भी केलेके बहुत लाभ हैं । केला पोषक तत्त्वोंके अतिरिक्त, ‘कैरोटिनॉइड’से भी समृद्ध होता है, जो ‘विटामिन-A’के रूपमें भी माना जाता है । ‘विटामिन’-A’ आंखोंके लिए आवश्यक तत्त्व माना जाता है । यह आंखोंके ‘रेटिना’में रंगोंको बढानेका कार्य कर सकता है । ‘विटामिन-A’ धीमे प्रकाशमें भी स्पष्ट देखनेमें सहायता कर सकता है । आंखोंके स्वास्थ्यको सुरक्षित रखनेके लिए केलेका सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं ।
Leave a Reply