छात्रा पुलिस ‘कैडेट’के ‘हिजाब’ धारण करनेनेसे धर्मनिरपेक्षता प्रभावित होगी, केरल शासनद्वारा मुसलमान छात्राका अनुरोध निष्कासित
२८ जनवरी, २०२२
तिरुवनंतपुरममें केरल शासनने छात्रोंको छात्र ‘पुलिस कैडेटों’के नियत वेशके (वर्दीके) भागके रूपमें ‘हिजाब’ और पूरी भुजाके वस्त्र परिधान करनेकी अनुमति देनेसे मना कर दिया है । शासनने कोझीकोडके कुट्टियाडीमें ‘जीएचएसएस’की आठवीं कक्षाकी मुसलमान छात्रा रिजा नाहनके अनुरोधपर यह निर्णय सुनाया है । आरम्भमें अनुरोध केरल उच्च न्यायालयमें प्रविष्ट किया गया था, जिसने इसे शासनको भेज दिया था । शासनने अपने आदेशमें कहा कि इस प्रकार कि छूट धर्मनिरपेक्षताको प्रभावित करेगा तथा इसी प्रकारकी मांग अन्य समानबलोंपर की जाएगी, जो राज्यकी धर्मनिरपेक्षताको महत्त्वपूर्ण रूपसे प्रभावित करेगी । शासनने कहा कि वह पूरी तरह सन्तुष्ट था कि परिवादकर्ताकी मांग विचारणीय नहीं है ।
मुसलमान अपने पन्थके अनुसार आचरण करनेमें कितने तत्पर रहते हैं ? यह इस प्रसंगसे ध्यानमें आता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply