आदिवासी लडकीको ले भागा ३ बच्चोंका ‘अब्बा’ आमिर, हिन्दुओंका प्रदर्शन, खंडवामें २ माहमें ‘लव-जिहाद’का ‘चौथा’ प्रकरण
१ मार्च, २०२२
मध्य प्रदेशके खंडवामें ‘लव-जिहाद’की घटनाएं थमनेका नाम नहीं ले रही हैं । अब तीन बच्चोंका पिता आमिर एक आदिवासी लडकीको भगा ले गया । ये घटना शनिवार की (२६ फरवरी २०२२ की) है । आदिवासी छात्राको भगा ले जानेके विरोधमें हिन्दू कार्यकर्ताओंने खार-खालवा चौराहेपर ‘चक्का-जाम’कर विरोध प्रदर्शन किया और हाटको (बाजारको) बन्द रखनेकी मांग की । ‘पुलिस’ने विरोध प्रदर्शनके पश्चात आरोपित आमिरको हरदासे बन्दी बना लिया है ।
साथ ही प्रशासनने आरोपितोंके ६ अवैध अतिक्रमणको भी ध्वस्त किया । बताया जा रहा है कि आदिवासी क्षेत्रमें दो माहमें ‘लव-जिहाद’की ४ घटनाएं सामने आ चुकी हैं; इसीलिए, हिन्दू संगठनोंने आक्रोशित होकर खालवा नगर बन्दका आह्वान किया । सवेरेसे ही लोगोंने हाटमें अपनी आपणियां (दुकानें) नहीं खोलीं । हिन्दू संगठनोंके फलक (बैनर) अन्तर्गत नगरके साधारण लोगोंने भी अपना आक्रोश जताया । मंडी परिसरमें आरोपित और उसके परिजनने अतिक्रमण कर रखा था ।
हिन्दू आदिवासी छात्राकी आयु २४ वर्ष बताई जा रही है । आरोप है कि आमिरने लडकीके साथ दुष्कर्म भी किया है । इससे पूर्व समाचार आया था कि खंडवामें ही सरफराज नामके एक व्यक्तिने एक लडकीका दुष्कर्म किया, जो उसे बहन कहता था । एक अन्य समाचारमें, प्रेमिकाके इस्लाम स्वीकारनेसे मना करनेपर तथाकथित प्रेमी दानिश खान, उसे खंडवा स्टेशनपर छोडकर ‘फरार’ हो गया था । एक अन्य प्रकरणमें अरबाजने हिन्दू नाम विशाल बताकर १०वीं की छात्रासे मित्रताकर, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था ।
आज देशके प्रत्येक क्षेत्रमें, धर्मशिक्षणके अभावके कारण युवतियां जिहादियोंका ‘शिकार’ बन रही है । वनवासी हिन्दू समुदाय तो वैसे ही पिछडा है और देशसे अल्पसम्पर्कमें भी है; अतः जो हिन्दू संगठन हिन्दू संस्कृतिको बचानेके लिए संघर्षरत है, उनके साथ देशके सभी हिन्दुओंका जुडना, अब अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply