‘हिन्दुओंके लिए स्वर उठानेके कारण मारे गए हर्षा’ – बसवराज बोम्मई, मुख्यमन्त्री, कर्नाटक


२४ फरवरी, २०२२
       कर्नाटकके शिवमोगा जनपदमें बजरंगदलके कार्यकर्ता हर्षाकी निर्मम हत्याके प्रकरणमें राज्यके मुख्यमन्त्री बसवराज बोम्मईने वक्तव्य दिया है । ‘रिपब्लिक टीवी’के साथ वार्तालापमें मुख्यमन्त्री बोम्मईने इस घटनाको क्रूर घोषित करते हुए षड्यन्त्र और योजनाबद्ध रूपसे की गई हत्या घोषित कर दी । उन्होंने इसे एक बडा षड्यन्त्र बताते हुए इसके जडतक पहुंचनेका आश्वासन दिया ।
        उन्होंने कहा कि हर्षा, जिसे हर्षा हिन्दूके नामसे भी जाना जाता था, वह एक कार्यकर्ता था । वह सभी प्रकारके धार्मिक कार्यक्रमोंमें सबसे आगे रहता था । वर्तमानमें वह हिन्दुओंके कई महत्त्वपूर्ण प्रकरणोंको उठा रहा था, जिससे कई लोग रुष्ट हो गए थे । कई स्थानीय लोग उसके विरुद्ध थे । उसकी हत्या भयानक रूपसे की गई थी । ये ‘हार्डकोर दुश्मनी’ है, जिसे एक छोटेसे लडकेपर दिखाया गया है । उसकी हत्याके पीछेका सबसे प्रमुख कारण यह था कि वह एक हिन्दू कार्यकर्ता था और बहुत ही मुखर रूपसे स्वर उठाता था ।”
       कर्नाटकके मुख्यमन्त्रीने सत्यका अभिज्ञानकर, वक्तव्य दिया है । इस सत्यको सभी हिन्दू अंगीकार करें ! 
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution