‘दरगाह’के पीछे मिली किशन भारवाडकी हत्यामें प्रयुक्त‘पिस्तौल’ और ‘बाइक’, मौलाना उस्मानी देहलीमें पकडा गया
३० जनवरी, २०२२
विगत दिनों, गुजरातके अहमदाबादमें कुछ जिहादियोंने, सामाजिक प्रसार माध्यमपर, कथित रूपसे एक विवादित ‘वीडियो’ डालनेके कारण किशन भारवाडकी हत्या कर दी थी । उस हत्यामें प्रयुक्त शस्त्र और वाहन गुजरात पुलिसने अपने अन्वेषणमें प्राप्त कर लिया है और हत्यारोंको उकसानेवाले कुछ मौलानाओंको विभिन्न स्थानोंसे बन्दी भी बनाया है ।
गुजरात ‘एटीएस’ने मौलाना कमर गनी उस्मानीको देहलीसे बन्दी बनाया है। उस्मानीपर किशनके हत्यारे शब्बीरको उकसानेका आरोप है ।
किशन भरवाडकी हत्या एक अत्यन्त चिन्ताजनक कृत्य है । कथित रूपसे विवादित ‘पोस्ट’को लेकर वह क्षमायाचनाकर, उस ‘पोस्ट’को हटा चुका था, जिसमें ‘पैगंबर’ मोहम्मदको इस्लामी सन्देशवाहक तथा भगवान श्रीकृष्णको स्वयं ईश्वर बताया गया था; तथापि उसकी हत्या करना, हिन्दुओं तथा अमुसलमानी पन्थोंके लिए कोई सन्देश है, जिसे समझा जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply