उत्तराखण्डमें फेसबुक लवजिहाद, असलमने विनोद बनकर युवतीको फंसाया, दुष्कर्मकर थी बेचनेकी तैयारी !!


मई २, २०१९

फेसबुकपर विनोद नामसे खाता बनाकर असलमने दो वर्ष पूर्व हिन्दू युवतीको फंसाया तथा मित्रता की । जबतक युवतीको ज्ञात हुआ, तबतक उसकी लज्जा लूटी जा चुकी थी; परन्तु समयपर पुलिसके पहुंचनेसे अनर्थ होनेसे बच गया, अन्यथा सम्भवतः असलम वही करता, जो लव-जिहादका लक्ष्य बनी युवतियोंके साथ मजहबी उन्मादियोंद्वारा किया जाता है अर्थात देह व्यापार !!

प्रकरण देवभूमि उत्तराखण्डके कोटद्वारका है, जहांकी पुलिसको २९ अप्रैलको सूचना मिली कि कोटद्वार स्टेशनपर एक व्यक्ति किसी युवतीके साथ है, जो संदिग्ध है । इस सूचनापर बाजार चौकी प्रभारी सतेन्द्र भण्डारी वहां पहुंच गए । युवतीकी आयु १९ वर्ष, पौडी निवासी, बताई जा रही है । लडकेने अपना नाम विनोद सिंह बिष्ट,  देहली निवासी बताया और कहा कि हम दोनों विवाह करनेवाले हैं । पुलिसको शंका हुई और पूछताछ करनेपर ज्ञात हुआ कि इस व्यक्तिका नाम असलम पुत्र माजिद (आयु ४० वर्ष) है, जो ग्राम बिहार, थाना नीमका, सीकर (राजस्थान) निवासी है ।

पुलिस पूछताछमें ज्ञात हुआ कि असलम वस्त्रोंमें डाई करनेका कार्य करता है, जिसके देहलीमें पत्नी और दो बच्चे भी है । उक्त लडकी रविवार, २८ अप्रैलको ‘पॉलीटेक्निक’का परीक्षा देने कोटद्वार आई थी, जहां असलम उससे मिलने आया और उसे विश्रामालयमें ले जाकर उससे विवाहका झांसा देकर दुष्कर्मकर वीडियो बनाया । युवतीने बताया कि आरोपीने उसे अपना नाम विनोद बिष्ट बताया था । दोनोंकी मित्रता लगभग दो वर्ष पूर्व फेसबुकके माध्यमसे हुई थी । असलम स्वयंको शिक्षा विभागका अधिकारी बताता था । आरोप है कि विवाहका झांसा देकर असलमने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया ।

युवतीने विनोद सिंह बिष्टके विरुद्ध थाना कोटद्वारपर अभियोग प्रविष्ट कराया है, जिसपर तत्काल असलमको बन्दी बना लिया गया है । असलमसे वह भ्रमणभाष यन्त्रको (जिसमें पीडिताकी अश्लील वीडियो बनाई गई थी) भी अधिकृत कर लिया गया है तथा पीडिताकी चिकित्सीय जांच करवाई है ।

 

“लव-जिहादके ऐसे प्रकरण प्रायः अब समाचारोंमें आने लगे हैं, ये उन लोगोंके लिए उत्तर है, जो कहते हैं कि लवजिहाद नहीं होता है । हिन्दू युवतियो ! फेसबुकके माध्यमसे मित्रता करनेसे बचे; क्योंकि लव-जिहादके अनेक प्रकरण अब वहींसे आते हैं और माता-पिताने भी घरमें बालकोंमें संस्कार निर्मित करने चाहिए ताकि वे भ्रामक प्रेमजालमें फंसकर जीवन नष्ट न करें ! इस युवतीकी लज्जा जानेके पश्चात पुलिसने इसे बचा लिया; परन्तु प्रत्येक युवतीका भाग्य इतना अच्छा नहीं होता । अनेक युवतियां ऐसे ही वासनान्धोंको विदेशोंमें सैक्स स्लेव बनाकर विक्रय कर दी जाती है, जिससे उनका जीवन नरकतुल्य हो जाता है; अतः युवतियो ! बुद्धिका प्रयोगकर ऐसे जिहादी जालसे बचे ! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ



स्रोत : सुदर्शन न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution