कश्मीरके कुलगाममें १ जिहादी आतङ्कवादी मारा गया, १ सैनिक हुतात्मा
१४ जनवरी, २०२२
कश्मीरके कुलगाम जनपदमें आतङ्कवादियोंके साथ हुई मुठभेडमें, भारतीय सैनिकोंने ‘जैश-ए-मोहम्मद’, इस आतङ्कवादी संगठनका एक आतङ्कवादी मार गिराया है । इस मुठभेडमें, रोहित छिब नामके एक ‘पुलिस’कर्मी हुतात्मा हुए हैं व ३ सैनिक एवं २ नागरिक चोटग्रस्त हो गए हैं ।
जिस प्रकार अस्वच्छताको स्वच्छ किए बिना उससे फैल रही दुर्गन्धसे रुग्ण होकर प्रतिकार करना अस्थाई उपाय है; अतः आतङ्क रूपी अस्वच्छताके मूल व सम्बन्धित विचारधाराको स्थूल व योगिक आयामों, इन दोनोंपर परस्पर मिटाना अपरिहार्य है; अतः सर्वदलीय शासनकर्ता, प्रशासनकर्ता व प्रजा स्वार्थलोलुपता व तुष्टीकरणकी राजनीतिका पुनरावलोकनकर दूरदृष्टि रखे तथा निज हित त्यागकर आतङ्क रूपी दानवी विचारधारा एवं संगठनोंको ध्वस्त करनेके लिए इच्छा शक्ति धारणकर कृतिशील रहे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply