जम्मू-कश्मीरमें सीमावर्ती कुपवाडा जिलेके तंगधार क्षेत्रमें आज सुबह नियन्त्रण रेखाके पास नियुक्त सुरक्षाबलोंने घुसपैठका एक बडा प्रयास असफल करते हुए भारी शस्त्रोंसे युक्त चार आतंकवादियोंको मार दिया। रक्षा मंत्रालयके प्रवक्ता कर्नल राजेश कालियाने बताया कि अंतिम विवरण मिलने तक सुरक्षाबलोंका अभियान जारी है।
सैन्याधिकारी राजेश कालियाने बताया कि आज सुबह नियन्त्रण रेखापर नियुक्त जवानोंने आतंकवादियोंके एक समूहको पाकिस्तानके अनाधिकृत कश्मीरसे नियन्त्रण रेखा पार कर इस ओर घुसपैठका प्रयास करते देखा। सुरक्षाबलोंने जब आतंकवादियोंको आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो भारी शस्त्र युक्त आतंकवादियोंने स्वचालित शस्त्रोंसे गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलोंने आतंकवादियोंकी इस गोलीबारीका प्रत्युत्तर देते हुए एक भीषण मुठभेडमें चार आतंकवादियोंको मार दिया। सुरक्षाबलोंकी ओर से नियंत्रण रेखाके पास सभी जंगलोंकी घेराबन्दी कर व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। कुपवाडामें आतंकवादियोंकी ओर से घुसपैठका यह दूसरा प्रयास है। इससे पहले जवानोंने केरन क्षेत्रमें घुसपैठके एक प्रयासको असफल कर दिया था।
Leave a Reply