मई १५, २०१९
राजस्थानके चूरू जनपदके सादुलपुरमें लव-जिहादका प्रकरण सामने आया है । पीडिताकी परिवादपर सादुलपुर पुलिस थानेमें आरोपी सैय्यद मनीर हुसैनके विरुद्घ भारतीय दण्ड संहिताकी विभिन्न धाराओंमें प्रकरण प्रविष्ट हुआ है ।
पुलिसके अनुसार पीडिताने बताया कि मनीर हुसैन जाति निवासी रोहणी सैक्टर-४, विजय विहार फेज-०२ नई देहली हाल निवासी वार्ड-०२ राजगढ, जनपद चूरू, जो कश्मीरका निवासी है । सैयद मनीर हुसैनने स्वयंको हिन्दू बताकर पीडिताको अपने प्रेम जालमें फंसाया और ८ फरवरी २०१९ को तीस हजारी न्यायालय आर्य समाज मन्दिरमें हिन्दू रीतिसे उससे विवाह कर लिया ।
विवाहके ५-६ दिवस पश्चात मनीर हुसैनने पीडिताको बताया कि उसने उससे हिन्दू बनकर विवाह किया है, जबकि वह मुस्लमान है । उसने पीडिताको बताया कि वह मुस्लिम धर्मके प्रचारकोंद्वारा चलाए जा रहे लव-जिहाद अभियानका सदस्य है, जिसका उदेश्य हिन्दू युवतियोंको प्रेमके जालमें फंसाकर धर्म परिवर्तनके लिए विवश करना है ।
उक्त बातें साहिलद्वारा बतानेपर पीडिताने साहिलको कहा कि तुमने षडयन्त्र रचकर विवाह किया है । मैं तुम्हारे साथ पत्नीके रूपमें नहीं रहूंगी । पीडिताने उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने व साथ रहनेसे मना किया तो उसने पिस्तौल दिखाकर मारनेकी चेतावनी दी और बलात शारीरिक सम्बन्ध बनाए ।
“विडम्बना है कि धर्मान्ध स्वयं स्वीकार कर रहा है कि वह लव-जिहादके अभियानका भाग है और बुद्धिजीवि कहते हैं कि ऐसी कोई चीज ही नहीं है और हमारे शासकगण हाथपर हाथ रखे बैठे रहते हैं । सब कुछ उनके सामने चल रहा है और उसके पश्चात भी मौन हैं । ऐसेमें सभी हिन्दुओंको एकत्र होकर आगे आना होगा और अपनी पुत्रियोंका जीवन बचाने हेतु प्रत्येक सम्भव प्रयास करना होगा ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : वन इण्डिया
Leave a Reply