राकेश नाम बताकर जावेदने विवाहिताको झांसेमें लिया, बच्चों समेत धर्मान्तरण हेतु बनाने लगा दबाव


२८ दिसम्बर, २०२१
    मध्यप्रदेशके अशोक नगर जनपदके शंकर कॉलोनीमें एक ३० वर्षीय हिन्दू स्त्री अपने ३ बच्चों समेत रहती थी । उसका पतिसे विवाद होनेसे वह पतिके संग नहीं रहती थी । वर्ष २०१६ में जावेद नामक युवकने उसे अपना नाम राकेश कुशवाहा बताकर उससे मित्रता कर ली । विवाहका झांसा देकर उससे सम्बन्ध बनाए । उसे चौथा पुत्र भी हुआ । महिला उससे विवाह हेतु दबाव बनाने लगी तो उसने बताया कि वह मुसलमान है । विवाह करनेके लिए वह उसपर उसके पूर्व पतिके बच्चों समेत धर्मान्तरणका दबाव बनाने लगा ।
    सत्य ज्ञात होनेपर महिलाने अपने पिता व भाईको बताया । परिजनने थानेमें दुष्कर्म व ‘धोखाधडी’की धाराओंमें परिवाद प्रविष्ट करवाया । जावेद खानको बन्दी बना लिया गया है ।
        देशके अनेक राज्योंमें ‘लवजिहाद’ विरोधी विधान पारित होनेपर भी ऐसे अपराध नित्य हो रहे हैं । विधान और कठोर हों, जिससे अपराधी अपराध करनेसे पूर्व सोचें ! महिलाओंको भी किसी अपरिचितपर विश्वास करनेसे पूर्व उसके चरित्र, उसके परिवारके बारेमें ज्ञात करना चाहिए, जिससे उनके संग ऐसा ‘धोखा’ न हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution