‘मुझे बचा लो पापा, मैं कहांं हूंं ? मुझे नहीं पता’, ‘लव-जिहाद’की पीडिता हिन्दू लडकीने छुपकर पिताको किया चलभाष, मोहम्मद शकीलपर अपहरणका आरोप
७ नवम्बर, २०२१
बिहारके पूर्णिया जनपदमें सामने आए ‘लव-जिहाद’की पीडिता बनी लडकीने अपने पिताको चलभाषकर प्राण बचानेकी गुहार लगाई है । लडकीने अपने पिताको किए चलभाषमें कहा कि उसे नहीं पता है कि वह कहांं है ? इसके पश्चात चलभाष कट गया । २ नवम्बरको (मंगलवारको) सामने आए ‘लव-जिहाद’के इस प्रकरणके पश्चात क्षेत्रमें हडकम्प मचा हुआ है । पीडिता कसबा महाविद्यालयकी छात्रा है और कक्षाके पश्चात घर लौटते समय वह अकस्मात ही लुप्त हो गई । कुछ समय पश्चात ज्ञात हुआ कि मोहम्मद शकील और मोहम्मद अफसर आलमने उसका अपहरण कर लिया है ।
लडकीने किसी प्रकार अपहरणकर्ताओंसे छुपकर अपने पिताको चलभाष किया था । अपहरणके ५ दिवसके पश्चात भी पीडिताको अभीतक ढूंढा नहीं जा सका है । इस प्रकरणको क्षेत्रके लोग ‘पुलिस’ और विधान व्यवस्थापर प्रश्न उठा रहे हैं । जानकारी मिली मोहम्मद शकील और मोहम्मद अपसार आलम अर्थात छोटू, उनकी बेटीको बलपूर्वक भगा ले गया है । आरोपित मोहम्मद शकील आए दिवस पीडिताके गांंव जाता था । उसे प्रायः पीडिताके घरके निकट घूमते देखा गया था । जब गांंवके लोगोंको उसके ऊपर संशय हुआ, तो उससे पूछताछ की । इस मध्य शकीलने अपना नाम सोनू और पिताका नाम भोला साह और गांंव कसबा बताया था । इस घटनाके पश्चात लोग ‘लव-जिहाद’का भी आरोप लगा रहे हैं । लोगोंका मानना है कि आरोपितने अपनी वास्तविकता छुपाकर लडकीको ‘लव-जिहाद’का ‘शिकार’ बनाया है । ‘पुलिस’ने आरोपितके विरुद्ध ‘इंडियन पीनल कोड’की धारा-३६३ (अपहरण) और ३६६ के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है ।
जिहादी घात लगाकर व छद्म हिन्दू नाम धारणकर हिन्दू युवतियों व उनके परिवारोंके विरुद्ध जघन्य अपराध करते आ रहे हैं । हिन्दू समाज इन सबसे सावधानी रखे, धर्माचरण व साधनको प्राथमिकता देते हुए हिन्दू राष्ट्र स्थापनार्थ कृतिशील रहे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply