ईसाई बननेपर रोग होंगे ठीक व खाने हेतु प्राप्त होगा धन, मध्यप्रदेशमें धर्मान्तरण हेतु ग्रामीणोंको मिल रहा है प्रलोभन


१७ जनवरी, २०२२
       मध्यप्रदेशके इंदौर अन्तर्गत धार जनपदसे धर्मान्तरणका प्रकरण उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार, कुक्षीके समीप स्थित पुनर्वास ‘कॉलोनी’के निवासी कैलाश डोडवे नामक व्यक्तिनें कुछ ग्रामीणोंको घरके भीतर बुलाकर अनेक प्रकारके प्रलोभन दे रहा था । कथित रूपसे ग्रामीणोंसे वह कह रहा था, यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार करते हैं तो उनके रोग ठीक हो जाएंगे एवं उन्हें धन भी प्राप्त होगा; परन्तु समय रहते इस सम्बन्धमें जनजाति विकास मंचको सूचना मिल गई और मंचके लोगोंने कैलाशको पकड लिया व उसे ‘थाने’ ले गए । वहीं पूछताछमें यह सामने आया कि कैलाश किसी थान सिंह रावतके घरमें भाडेपर रहता था और निकटवर्ती ग्रामीणोंका प्रलोभनद्वारा धर्मान्तरण करवाता था । गत शुक्रवारको किए गए परिवादमें अशोक सिंहने ‘पुलिस’को बताया कि आरोपीके घरमें एक पुस्तक रखी मिली थी एवं वह उसीसे ग्रामीणोंका धर्मान्तरण करवा रहा था ‌। ग्रामीणोंने यह बात भी बताई के रोग मुक्ति, धन तथा अनाजके ‘लालच’ हेतु उन्हें धर्म परिवर्तन हेतु  फंसाया जा रहा था । अब आरोपीके विरुद्ध मध्यप्रदेश धर्म स्वतन्त्रता अधिनियम २०२० के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट हुआ है । उल्लेखनीय है कि गत कुछ माहसे मध्यप्रदेशमें धर्मान्तरणके प्रकरणमें अत्यधिक वृद्धि दृष्टिगत हुई है ।
        ईसाई समाजद्वारा धर्मान्तरणका कुकृत्य बृहद स्तरपर प्रसारित किया जा रहा है एवं इसपर रोक लगानेमें शासन भी पूर्णतः असमर्थ सिद्ध हो रहा है । अब हिन्दुओंमें जनजाग्रतिद्वारा ही ऐसे आसुरी पन्थोंमें धर्मान्तरित होनेपर रोक लगाना सम्भव है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution