सलमान खुर्शीदपर प्राथमिकीका आदेश, अयोध्यावाली पुस्तकमें हिन्दुत्वकी ‘तुलना’ ‘आईएसआईएस’ तथा ‘बोको हराम’से करनेका प्रकरण
२४ दिसम्बर, २०२१
भारतीय कांग्रेस दलके नेता सलमान खुर्शीदपर लखनऊके एक न्यायालयने प्राथमिकी प्रविष्ट करनेका आदेश दिया है । इस प्रकरणमें परिवादकर्ता अभिवक्ता शुभांगी तिवारी हैं । प्रकरण खुर्शीदकी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन आवर टाइम्स’से सम्बन्धित है । इमसें खुर्शीदने हिन्दुत्वकी ‘तुलना’ ‘इस्लामिक स्टेट’ और ‘बोको हराम’ जैसे आतङ्की संगठनोंसे की है ।
‘मीडिया’ विवरणके अनुसार, परिवादकर्ताने इस पुस्तकको हिन्दू धर्मकी आस्थापर आघात बताया है । पुस्तकके पृष्ठ संख्या ११६ के अध्याय ६ (द) का उल्लेख किया गया है, जिसमें शीर्षकका नाम ‘द सैफरोन स्काई’ है । परिवादमें यह भी कहा गया है कि खुर्शीदने हिन्दुत्वकी तुलना पशुओं और असुरोंसे की है । शुभांगीने हिन्दू और हिन्दुत्वके मध्य ठीक वही सम्बन्ध बताया है, जो माता और मातृत्वमें होता है । हिन्दू धर्मका गुण हिन्दुत्व है । याचिकामें न केवल सलमान खुर्शीदपर कार्यवाईकी मांग की गई है; अपितु विवादित पुस्तककी प्रतियोंको भी अधिग्रहित करनेका आवेदन किया गया है ।
खुर्शीद जैसे नेताओंकी जिह्वा अफगानिस्तान और तालिबानियोंके विषयमें कभी क्यों नहीं खुलती है ? सलमान खुर्शीदपर प्राथमिकी प्रविष्ट कराने हेतु अभिवक्ता शुभांगी तिवारीका अभिनन्दन है । न्यायालय इस प्रकरणको गम्भीरतासे लेकर खुर्शीदपर कठोर निर्णय सुनाएं, यही हिन्दुओंको अपेक्षित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply