अक्तूबर ४, २०१८
शिवराज सरकार भोपालमें गोशालाकी भूमिपर ‘गोल्फ कोर्स’ बनानेकी तैयारी कर रही है । इसपर कांग्रेस आक्रामक है । उनका आरोप है कि अपने अफसरोंको गोल्फ खिलानेके लिए मुख्यमन्त्री गायकी भूमिसे गोल्फका सौदा कर रहे हैं ।
आपको बता दें कि भोपालमें लगभग १०० एकडमें गोल्फ कोर्स बनानेकी योजना है । इसके लिए राज्य सरकारने केरवा डैमके समीप भूमिके लिए स्वीकृति भी दे दी है । यह भूमि एक फार्मका भाग है, जहांपर सैकडों गायोंको देखभालके लिए रखा गया है ।
राज्य सरकारमें मन्त्री नरोत्तम मिश्राका कहना है कि मुख्यमन्त्रीने इस प्रकरणसे सम्बन्धित एक-दो बातें रखी हैं, जिसपर बात की जा रही है । यद्यपि, इसको लेकर शिवराजके मन्त्रियोंमें ही एक सुर नहीं दिखाई दे रहा हैं । राजस्व मन्त्री उमा शंकर गुप्ताने इस योजनाको लाल झंडी दिखाई और कहा कि ये भूमि गोशालाके लिए है । उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावको अभी उनके मन्त्रालयके पास नहीं भेजा गया है ।
“क्या अब गोरक्षक सरकार ही गोभक्षक बनेगी ! हिन्दुओं ! गोमाताकी इस भूमिपर गोशाला ही बने इस हेतू प्रशासनपर एकजुट होकर दबाव बनाए” –सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply