मध्यप्रदेशमें हिन्दुओंका धर्म परिवर्तन करनेवाले ४ ईसाइयोंको बनाया बन्दी !
१४ जनवरी, २०२२
मध्यप्रदेशके सीहोर जनपदके गुराडी गांवमें गत कुछ सप्ताहसे ४ ईसाई आकर हिन्दू गांववालों के धर्म परिवर्तनका प्रयास कर रहे हैं । इसके लिए विविध प्रकारके प्रलोभन दिखा रहे हैं । मनोहर बंसल नामके हिन्दूने इस विषयकी जानकारी इछावर ‘पुलिस थाने’में दी । इसके पश्चात कुछ गांववालों ने इन ४ ईसाइयोंको ‘पुलिस’के अधीन किया । ‘पुलिस’ने उन्हें अभिरक्षामें (हिरासतमें) लेकर उनके विरोधमें ‘मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतन्त्रता अध्यादेश’की धारा ३ और ५ के अन्तर्गत अपराध प्रविष्ट किया है । अभिरक्षामें लिए गए ईसाइयोंके नाम तगराज, राजाराम मालवीय, सुनील मालवीय और तेज सिंह हैं ।
गत कुछ दिनोंसे गुराडी गांवमें कुछ लोग आकर हिन्दुओंको प्रलोभन दिखाकर ईसाई पन्थ स्वीकारनेका दबाव बना रहे थे । ‘विश्वमें येशू छोडकर अन्य कोई देवता नहीं’, ऐसा वे कहते थे ।
बंसलने परिवादमें कहा कि इन आरोपियोंने एक माह पूर्व मुझसे भेंटकर ‘मुझे ईसाई पन्थ स्वीकारना चाहिए’, इसके लिए दबाव बनाया था । इसके पश्चात १२ जनवरीको पुन: भेंटकर धर्म परिवर्तन करनेके लिए मुझे बताने लगे । ‘मैं हिन्दू धर्म नहीं छोडूंगा’, ऐसा उन्हें कहनेपर, वे मुझे विविध ‘लालच’ दिखाने लगे । ‘तुम्हारे बच्चोंको नि:शुल्क शिक्षण देंगे’, ‘तुम्हारी चाकरी (नौकरी) लगवा देंगे’, ‘परिवारके उपचारके लिए व्यय करेंगे’, साथ ही ‘मध्यमें तुम्हें पैसे देते रहेंगे’, इस प्रकारसे उसे ‘लालच’ दिखा रहे थे ।
इसके पश्चात बंसलद्वारा ‘पुलिस’में परिवाद करनेपर चारोंको अभिरक्षामें लिया गया ।
प्रलोभन देकर वे (ईसाई) केवल कुछ समयके लिए हिन्दुओंको दिग्भ्रमित कर पाते है; परन्तु जैसे वेदना नाशक औषधिका प्रभाव उतरनेपर रोगी पुनः पीडामें होता है, ठीक उसी प्रकार हिन्दुओंकी स्थिति धर्मान्तरण के पश्चात अति दयनीय हो जाती है; अतः हिन्दुओ ! ऐसे षड्यन्त्रकारी ‘मिशनरियों’से सतर्क रहें एवं उनका मुखर होकर प्रतिकार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply