अंकित बन विवाहित नसीमने हिन्दू युवतीको फंसाया, दुष्कर्मके पश्चात ‘कलमा’ पढवाया, धमकीसे व्यथित पीडिताने न्यायालयमें किया आत्महत्याका प्रयास
२० नवम्बर, २०२१
मध्य प्रदेशके जबलपुरसे लव जिहादकी ‘शिकार’ दुष्कर्म पीडिता २० वर्षकी हिन्दू युवतीने जबलपुर जनपद न्यायालयमें नींदकी गोलियां खाकर आत्महत्या करनेका प्रयास किया । पीडिताका आरोप है कि पहलेसे ही विवाहित नसीम अहमदने अंकित ठाकुर बनकर उसे प्रेमजालमें फंसाया और दुष्कर्म किया । अब आरोपित परिवारजन न्यायालयमें अपना वक्तव्य परिवर्तनको लेकर उसे धमकियां दे रहे हैं । इसके अतिरिक्त, उसका बलात धर्मान्तरण करवानेके लिए उसने पीडितासे बलात ‘कलमा’ भी पढवाया । पीडिताने आरोपितके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट कराया है और वह कारागृहमें बन्द है ।
पीडिताद्वारा आत्महत्या करनेकी घटना शुक्रवार १९ नवम्बर की है । उस दिन पीडिताद्वारा आरोपितके विरुद्ध किए गए परिवादकी घटनामें न्यायालयमें सुनवाई होनी थी; इसलिए पीडिताको आरोपित नसीमके विरुद्ध ‘सीआरपीसी’की धारा-१६४ के अन्तर्गत न्यायालयमें अपना वक्तव्य प्रविष्ट कराना था; परन्तु, सुनवाईसे पूर्व ही आरोपितके परिजनकी धमकियोंसे व्यथित पीडिताने नींदकी गोली खाकर आत्महत्या करनेका प्रयास किया । मूर्च्छाकी स्थितिमें उसके मित्र समेत दूसरे लोग उसे विक्टोरिया चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी दशा स्थिर बनी हुई है ।
धर्मान्तरणका छद्म षड्यन्त्र रचकर, जिहादी हिन्दू युवतियोंका बलात धर्मान्तरित कर रहे है और हिन्दू युवतियां, सब देखते हुए भी, प्रेमजालमें सहज ही फंस जाती है । इससे ज्ञात होता है कि आजके युवा वर्गमें धर्माभिमानका कितना अभाव है ? अब उचित शिक्षण देना, हिन्दू राष्ट्रमें ही सम्भव हो पाएगा; अतः हिन्दुओं अपनी भावी पीढीकी रक्षाके लिए, हिन्दू राष्ट्रके निर्माण हेतु सतत कार्यरत रहे और संगठित होकर जिहादियोंके कुकृत्योंका विरोध करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply