विदिशामें ‘सेंट जोसेफ’ विद्यालयके ८ हिन्दू बच्चोंका किया गया धर्मान्तरण


०७ दिसम्बर, २०२१
               मध्य प्रदेशके विदिशा जनपद स्थित ‘सेंट जोसेफ’  विद्यालयमें कथित धर्मान्तरणको लेकर हिन्दूवादी संगठनोंद्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । आरोप है कि विद्यालयमें उद्घोष लगाकर ‘पत्थरबाजी’की गई । वहीं आक्रोशित लोगोंने विद्यालय प्रबन्धनपर कार्यवाहीकी मांग की है तथा विश्व हिन्दू परिषदने किसी प्रकारकी भी हिंसक घटनाको अस्वीकार किया है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, हिन्दू संगठनोंने विद्यालयके भीतर ८ हिन्दू छात्रोंके धर्मान्तरणका आरोप लगाया है । इस सम्बन्धमें प्रशासनको भी ज्ञापन दिया गया है एवं ‘पुलिस’ सम्पूर्ण प्रकरणकी जांच कर रही है । वहीं विद्यालय प्रशासन स्वयंपर लगे आरोपोंका खण्डन कर रहा है तथा प्रधानाचार्यद्वारा इसे दो समुदायोंके मध्य विवाद उत्पन्न करनेका षड्यन्त्र बताया जा रहा है । विद्यालयके अनुसार, ‘यूट्यूब’के माध्यमसे ऐसे छद्म समाचारोंको प्रसारित किया जा रहा है । वहीं विद्यालयका यह भी कहना है कि वह ८ विद्यार्थी जिनका धर्मान्तरण हुआ है, उनके विद्यालयके नहीं थे । उधर विश्व हिन्दू परिषदके कार्यकर्ता नीलेश अग्रवालके अनुसार, विद्यालयमें हिन्दू बच्चोंको तिलक लगानेसे भी रोका जाता है एवं अन्य धर्मोंकी प्रार्थना करवाई जाती है । इनके लक्ष्यपर मुख्यतः निर्धन बालक होते है । उल्लेखनीय है कि वर्ष २०१८ में इस विद्यालयद्वारा शुल्क न देनेपर एक हिन्दू छात्रको प्रताडित करनेका भी आरोप लगा था तथा आदर्श भारतीय विद्यार्थी परिषदने प्रशासनसे इस प्रकरणका परिवाद भी किया था ।
       इसमें कोई शंका नहीं कि धर्मान्तरणका कुकृत्य ईसाई एवं इस्लाम पन्थके अनुयायियोंद्वारा सम्पूर्ण भारतमें बृहद स्तरपर चलाया जा रहा है । निर्धन व असहाय हिन्दू इनका सरलतासे लक्ष्य बनते हैं । अब प्रशासनद्वारा ऐसे प्रकरणोंमें उचित कार्यवाही अपरिहार्य‌ है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution